[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोहारों के कब्रिस्तान के दानपात्र से रुपए चोरी:अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज, पहले भी हो चुकी वारदात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोहारों के कब्रिस्तान के दानपात्र से रुपए चोरी:अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज, पहले भी हो चुकी वारदात

लोहारों के कब्रिस्तान के दानपात्र से रुपए चोरी:अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज, पहले भी हो चुकी वारदात

चूरू : चूरू शहर के वार्ड 51 स्थित मोहल्ला लोहारान में चोरी का एक मामला सामने आया है। लोहारों के कब्रिस्तान के बाहर रखे दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी जन सहयोग राशि चोरी कर ली गई। इस संबंध में कोतवाली थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।

यह दानपात्र कब्रिस्तान के विकास, जीर्णोद्धार, बिजली, पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संचालन के लिए संस्था की ओर से बाहर रखा गया था। इसमें क्षेत्र के लोग स्वेच्छा से अपनी आर्थिक सहायता जमा करते थे।

कोतवाली थाने में दिए गए परिवाद में बताया गया है कि 28 जून की दोपहर अज्ञात बदमाशों ने दानपात्र का ताला तोड़ा। वे लगभग आठ महीने से जमा करीब 10 हजार रुपए की राशि निकालकर फरार हो गए। इस घटना के बाद से मोहल्लेवासियों और क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी है।

शिकायत में यह भी बताया गया है कि इससे पहले भी इसी स्थान पर चोरी की घटना हो चुकी है। लोगों को जागरूक करने और चेतावनी देने के बावजूद ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles