टीबा कंवर ढाणी में करंट से भैंस की मौत:सरकारी स्कूल के सामने जोहड़ के पास हादसा, किसान ने की मुआवजे की मांग
टीबा कंवर ढाणी में करंट से भैंस की मौत:सरकारी स्कूल के सामने जोहड़ के पास हादसा, किसान ने की मुआवजे की मांग
पलसाना : पलसाना कस्बे के निकट ढाणी टीबा कंवर में सोमवार सुबह 9 बजे एक किसान की भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना सरकारी स्कूल के सामने जोहड़े के पास हुई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि किसान हरदेवराम बिजारणिया की भैंस जोहड़े के पास चर रही थी। इसी दौरान सरकारी स्कूल के सामने लगे बिजली के पोल की सपोर्ट वायर में करंट आ गया। भैंस जैसे ही इस तार के संपर्क में आई, उसे तेज करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही और समय पर रखरखाव न होने के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि पोल और सपोर्ट वायर की नियमित जांच की जाती तो ऐसी घटना टाली जा सकती थी।
ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से किसान हरदेवराम बिजारणिया को भैंस के लिए उचित मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में बिजली के पोल और सपोर्ट वायर की तत्काल जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसों को रोका जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2241410


