श्री सीमेंट फैक्ट्री में पुलिस ने चलाया हेलमेट जागरूकता अभियान, चालकों को यातायात नियमों की दिलाई शपथ
श्री सीमेंट फैक्ट्री में पुलिस ने चलाया हेलमेट जागरूकता अभियान, चालकों को यातायात नियमों की दिलाई शपथ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : झुंझुनूं जिले में राज्यव्यापी विशेष हेलमेट जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान के तहत पुलिस थाना गोठड़ा द्वारा शनिवार को ग्राम गोठड़ा स्थित श्री सीमेंट फैक्ट्री में चालकों, ट्रांसपोर्टरों, कंपनी प्रबंधन एवं कर्मचारियों के साथ यातायात जागरूकता बैठक आयोजित की गई।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में चलाया गया। बैठक का नेतृत्व वृताधिकारी नवलगढ़ सुगन सिंह ने किया।
बैठक में वृताधिकारी सुगन सिंह एवं पुलिस थाना गोठड़ा के थानाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षित वाहन संचालन और यातायात नियमों की पालना के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान वाहन चालकों और कर्मचारियों को भारी वाहनों का संचालन निर्धारित गति सीमा में करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, दोपहिया वाहन पर चालक एवं पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य रखने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने सभी ट्रांसपोर्टरों और कंपनी प्रबंधन से अपील की कि वे अपने वाहन चालकों को यातायात नियमों की नियमित जानकारी दें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके। श्री सीमेंट की ओर से एचआर हेड शैलेंद्र शर्मा, मनोज शेखावत मौजूद रहे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2240590


