राजलदेसर में जीएसटी विभाग का छापा, 28.50 लाख वसूले:किराणा प्रतिष्ठान पर हुई कार्रवाई; रातभर चली जांच, स्टॉक में मिली विसंगतियां
राजलदेसर में जीएसटी विभाग का छापा, 28.50 लाख वसूले:किराणा प्रतिष्ठान पर हुई कार्रवाई; रातभर चली जांच, स्टॉक में मिली विसंगतियां
राजलदेसर : चूरू जिले के राजलदेसर स्थित सुभाष चौक पर एक किराणा प्रतिष्ठान पर जीएसटी विभाग की बीकानेर ग्रामीण जोन की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और देर रात तक जारी रही, जिसमें विभाग ने 28.50 लाख रुपए का टैक्स और जुर्माना वसूला।
जीएसटी विभाग के बीकानेर ग्रामीण जोन के अधिकारी संजय सोनी के नेतृत्व में टीम श्री कृष्णा जनरल स्टोर पर पहुंची। टीम ने फर्म के मालिक राजकुमार कलवाणिया की दुकान और सभी गोदामों को अपने घेरे में लेकर रिकॉर्ड और स्टॉक की सघन जांच शुरू की। कार्रवाई की भनक लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल भी तैनात किया गया।
जांच प्रक्रिया देर रात तक चलती रही। अधिकारियों के अनुसार देर रात ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण प्रक्रिया में कुछ देरी हुई। इस वजह से टीम को मौके पर देर रात तक रुककर कार्रवाई को अंतिम रूप देना पड़ा।
बीकानेर ग्रामीण जोन के अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि जांच के दौरान स्टॉक में विसंगतियां और बिना हिसाब का माल पाया गया। इसके बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित फर्म से मौके पर ही 28.50 लाख रुपए का टैक्स और जुर्माना जमा करवाया।
राशि जमा होने के बाद विभाग की कार्रवाई पूरी हुई और टीम बीकानेर के लिए रवाना हो गई। इस कार्रवाई में जीएसटी अधीक्षक समीर माथुर, जीएसटी निरीक्षक जगदीश नेहरा, निरीक्षक अभिषेक यादव, लिपिक यश और सूर्य प्रकाश शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2239290

