[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्यामपुरा में 15 साल पुरानी सड़क जर्जर:ग्रामीणों ने पुनर्निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, बोले- पैदल चलना भी मुश्किल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्यामपुरा में 15 साल पुरानी सड़क जर्जर:ग्रामीणों ने पुनर्निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, बोले- पैदल चलना भी मुश्किल

श्यामपुरा में 15 साल पुरानी सड़क जर्जर:ग्रामीणों ने पुनर्निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, बोले- पैदल चलना भी मुश्किल

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के श्यामपुरा गांव में कोठी की ढाणी से माताजी की ढाणी तक जाने वाली 15 साल पुरानी सड़क के जर्जर होने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। रंगलाल कुमावत और गजानंद कुमावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क के पुनर्निर्माण की मांग उठाई।

तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ा

ग्रामीणों ने बताया कि लगभग तीन किलोमीटर लंबी यह सड़क करीब 15 साल पहले पीडब्ल्यूडी विभाग ने कोठी की ढाणी से राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नीमला जोहड़ होते हुए माताजी की ढाणी तक बनाई थी। माताजी की ढाणी से जसरापुर-नांगली सलेदीसिंह राष्ट्रीय राजमार्ग-311 तक का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया था। लंबे समय से मरम्मत और रखरखाव नहीं होने के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

सड़क की खराब हालत के कारण स्कूल आने-जाने वाले छात्रों, राहगीरों, बाइक सवारों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में सड़क पर जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे आवाजाही और भी मुश्किल हो जाता है। श्यामपुरा, कोठी की ढाणी, खोल की ढाणी और बसंत विहार से राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नीमला जोहड़ आने वाले छात्र प्रतिदिन प्रभावित होते हैं।

हादसे पर जताई चिंता

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क इतनी उबड़-खाबड़ हो गई है कि पैदल चलना भी कठिन है। राहगीर और छात्र अक्सर ठोकर खाकर गिर जाते हैं। बारिश में पानी से भरे गड्ढों के कारण कई बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो चुके हैं। श्यामपुरा, कोठी की ढाणी, बसंत विहार और जसरापुर की ओर जाने के लिए यह मुख्य रास्ता है, लेकिन पिछले 15 सालों में इस पर कोई मरम्मत कार्य नहीं हुआ है।

ग्रामीणों ने छात्रों और आमजन की सुरक्षा को देखते हुए कोठी की ढाणी से जसरापुर-नांगली सलेदीसिंह राष्ट्रीय राजमार्ग-311 तक सड़क का पुनर्निर्माण और अधूरे हिस्से का निर्माण शीघ्र करवाने की मांग की। प्रदर्शन में रंगलाल कुमावत, गजानंद कुमावत, शिवलाल कुमावत, माड़ूराम मेघवाल, प्रेमचंद कुमावत, पूरणमल कुमावत, माड़ूराम कुमावत, कैलाश कुमावत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles