नवलगढ़ के बुढ़ा शिवालय में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा:गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
नवलगढ़ के बुढ़ा शिवालय में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा:गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
नवलगढ़ : नवलगढ़ के नानसा गेट क्षेत्र स्थित प्राचीन बुढ़ा शिवालय मंदिर में शनिवार को शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व शिव परिवार की मूर्तियों को गाजे-बाजे और जयघोष के साथ नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
नगर भ्रमण के बाद मंदिर परिसर में वैदिक आचार्यों द्वारा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस दौरान आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव परिवार की पूजा-अर्चना की।
प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर मंदिर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई थी। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रही।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर समाजसेवी कैलाश चोटिया, राजाराम शर्मा, प्रमोद शर्मा, दीपक भट्ट, गिरीश छावछरिया, अवधेश शर्मा, गौतम खण्डेलवाल, मुरली मनोहर चोबदार सहित कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2239207

