सरदारशहर में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था प्रभावित:50 से ज्यादा पोल और ट्रांसफार्मर गिरे, कई गांवों में आपूर्ति ठप
सरदारशहर में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था प्रभावित:50 से ज्यादा पोल और ट्रांसफार्मर गिरे, कई गांवों में आपूर्ति ठप
सरदारशहर : सरदारशहर ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को हुई तेज बारिश और आंधी ने बिजली व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है। भादासर, राजासर बीकान और आसासर सहित कई गांवों में 50 से ज्यादा बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर और पेड़ गिर गए। इसके चलते कई गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। बारिश से जहां किसानों को राहत मिली है, वहीं बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से उनकी परेशानियां भी बढ़ गई हैं। अच्छी बारिश के कारण मूंग, ग्वार, बाजरा सहित खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
किसानों ने जल्द बिजली बहाली की मांग की
भादासर के किसान भगवानाराम जाखड़ ने बताया कि अचानक तेज बारिश के साथ आई आंधी से क्षेत्र में बिजली के पोल और अन्य संसाधनों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बिजली विभाग से क्षतिग्रस्त पोलों को जल्द बदलकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
बिजली विभाग ने शुरू किया सर्वे
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जानकारी में क्षेत्र में 50 से अधिक बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने और कुछ ट्रांसफार्मर गिरने की सूचना मिली है। विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि सर्वे पूरा होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर क्षतिग्रस्त पोल बदले जाएंगे और प्रभावित गांवों में जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे गिरी हुई बिजली लाइनों और क्षतिग्रस्त पोलों से दूरी बनाए रखें, ताकि किसी दुर्घटना से बचा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2243369

