मेहरासर उपाधियान में 13 दिन से बिजली सप्लाई ठप:किसानों ने किया प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की चेतावनी दी
मेहरासर उपाधियान में 13 दिन से बिजली सप्लाई ठप:किसानों ने किया प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की चेतावनी दी
सरदारशहर : सरदारशहर के मेहरासर उपाधियान और निमरासर गांव में पिछले 13 दिनों से 20 कृषि बिजली कनेक्शनों की आपूर्ति ठप होने से किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों ने भानीपुरा स्थित सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो ऊर्जा मंत्री और राजस्थान बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों का पुतला जलाया जाएगा।
20 जून को गिर गए थे पोल
किसानों ने बताया कि 20 जून को मेहरासर उपाधियान 33 केवी जीएसएस से जोजासर फीडर जाने वाली मुख्य लाइन के बिजली पोल टूट गए थे। इसके बाद से 20 कृषि कनेक्शनों की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद है। किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी लगातार बढ़ रही है।
ग्रामीण हुणताराम ढाका और बजरंगलाल ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि बिजली पोल उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर काम टाला जा रहा है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार काम कराने के बदले पैसों की मांग कर रहा है और कहता है कि पैसे मिलने पर तीन घंटे में पोल लगाकर बिजली चालू कर दी जाएगी। किसानों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
कपास-मूंगफली की फसल हो रही प्रभावित
बिजली नहीं होने से खेतों में लगी नरमा (कपास) और मूंगफली की फसलें प्रभावित हो रही हैं। समय पर सिंचाई न होने के कारण फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस संबंध में बिजली विभाग के सहायक अभियंता (एईएन) राकेश कुमार ने कहा कि बिजली पोल उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्य में देरी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पोल उपलब्ध होते ही जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान बजरंगलाल,हुणताराम ढाका, रामचंद, रामदेव, परसराम जाखड़, हड़मानराम, प्रताप, रामकुमार, सहीराम, भगवानाराम, ईश्वर राम मेघवाल और कानाराम मनीराम सहित कई किसान मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे मजबूर होकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2240627


