पाटन में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:कोटपूतली रोड पर हुआ हादसा, कोटपूतली से नीमकाथाना की तरफ जा रहा था
पाटन में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:कोटपूतली रोड पर हुआ हादसा, कोटपूतली से नीमकाथाना की तरफ जा रहा था
पाटन : पाटन कस्बे के कोटपूतली रोड पर गुरुवार शाम एक डंपर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा नहर बस स्टैंड के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार कोटपूतली से नीमकाथाना की तरफ जा रहा था, जबकि डंपर कोटपूतली की दिशा में जा रहा था। नहर बस स्टैंड के पास डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान कोटपूतली के बुचेड़ा मोहल्ला डाबला रोड निवासी हनुमान प्रसाद सैनी पुत्र ओमप्रकाश सैनी के रूप में हुई है।
हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पाटन के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पाटन अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2239264

