छावनी में नए PHC सहित 4 परियोजनाओं का लोकार्पण:प्रेमसिंह बाजौर ने किया उद्घाटन, बोले- बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी
छावनी में नए PHC सहित 4 परियोजनाओं का लोकार्पण:प्रेमसिंह बाजौर ने किया उद्घाटन, बोले- बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना के छावनी क्षेत्र में मंगलवार को 2 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बने नए पीएचसी भवन का लोकार्पण किया गया। सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कुल 5 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से तैयार चार स्वास्थ्य परियोजनाएं आमजन को समर्पित की गईं।
इन परियोजनाओं में छावनी का 2.25 करोड़ रुपये का नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, श्याम नगर में 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र, बिहार में 1 करोड़ 43 लाख रुपये का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा पाटन में 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बने बीसीएमओ कार्यालय भवन का लोकार्पण शामिल है।
ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने कहा कि छावनी में नए पीएचसी के शुरू होने से क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह भवन मरीजों को बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करेगा।
बाजौर ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख न करना पड़े। साथ ही जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2243355

