रील बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने रीलबाज युवक को किया गिरफ्तार
रील बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने रीलबाज युवक को किया गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत एक युवक को भारी पड़ गई। सरकारी कार्यालयों के बाहर फिल्मी अंदाज में रील बनाने और बाइक स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले युवक को नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने का भरोसा दिलाया।
जानकारी के अनुसार मामला नीमकाथाना तहसील कार्यालय का है, जहां एक युवक ने नायब तहसीलदार कार्यालय के बाहर फिल्मी डायलॉग के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। वीडियो वायरल होने के बाद तहसीलदार देवीलाल चौधरी ने इसे सरकारी कार्यालय की गरिमा से जुड़ा मामला मानते हुए कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान सिरोही निवासी मुकेश कुमार यादव के रूप में की। आरोपी सोशल मीडिया पर “खतरनाक खिलाड़ी” नाम से आईडी संचालित करता है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह विभिन्न सरकारी कार्यालयों के बाहर रील बनाकर अपलोड करता था। इसके अलावा बाइक पर स्टंट करते हुए भी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करता था।
कोतवाली थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह केवल सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और वायरल होने के उद्देश्य से ऐसे वीडियो बनाता था।गिरफ्तारी के बाद आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कह रहा है कि भविष्य में कभी भी सरकारी कार्यालयों के बाहर रील नहीं बनाएगा और न ही बाइक स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करेगा।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यालयों की गरिमा को ठेस पहुंचाने या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही युवाओं से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए कानून और नियमों का उल्लंघन न करें। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2240628


