5 वर्षीय मासूम की तलाश सातवें दिन भी जारी:10 थानों की पुलिस, वन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें जुटी
5 वर्षीय मासूम की तलाश सातवें दिन भी जारी:10 थानों की पुलिस, वन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें जुटी
नीमकाथाना : नीमकाथाना में 5 वर्षीय मासूम की तलाश सातवें दिन भी जारी रही, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। आईजी के निर्देश पर पहाड़ी क्षेत्र में मेगा सर्च ऑपरेशन लगातार चल रहा है, जिसमें जिले के 10 थानों की पुलिस, वन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं।
टीमें घने जंगलों, खतरनाक चट्टानों और दुर्गम इलाकों में बच्चे की तलाश कर रही हैं। सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल के चप्पे-चप्पे को खंगाला जा रहा है ताकि कोई अहम सुराग मिल सके। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस, वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम ग्रामीणों के साथ पहाड़ी पर घने जंगलों में सघन सर्च अभियान चला रही है। घना जंगल और ऊंची-नीची पहाड़ियों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पहाड़ी के ऊपर 5 किलोमीटर के दायरे में पुलिस, वन विभाग ओर एसडीआरएफ की टीम चप्पा चप्पा छान रही है। इंटेलिजेंस की मदद ली जा रही है। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2241003


