[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामायण ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को सम्मान:पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने की शपथ दिलाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

रामायण ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को सम्मान:पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने की शपथ दिलाई

रामायण ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को सम्मान:पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने की शपथ दिलाई

नवलगढ़ : विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में रामायण ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धेश्वर महादेव आश्रम के सुंदर नाथ महाराज रहे, जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुशील शर्मा ने की।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकुमार सिंह राठौड़, विश्व हिन्दू परिषद प्रखण्ड अध्यक्ष राममोहन सेकसरिया, प्रखण्ड उपाध्यक्ष गोवर्धनसिंह मारवाड़ और समाजसेवी अजय किशोर चिरानिया उपस्थित रहे। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और संस्कारयुक्त जीवनोपयोगी पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया।

हर साल एक पौधा लगाने की अपील

प्रखण्ड अध्यक्ष राममोहन सेकसरिया ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद द्वारा विभिन्न विद्यालयों में आयोजित रामायण ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष एक पौधा लगाना चाहिए, पानी की बचत करनी चाहिए और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए।

परीक्षा के बाल वर्ग में जेम्स खडोलिया प्रथम, अश्विनी कुमार द्वितीय और नव्या शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, कनिष्ठ वर्ग में उज्ज्वल मिश्रा ने प्रथम, स्वास्तिक जोशी ने द्वितीय और रिषिका सांखला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।

बच्चों को दिलाई शपथ

प्रधानाचार्य सुशील शर्मा और परीक्षा प्रभारी ममता व्यास को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई। धन्यवाद ज्ञापन सुशील शर्मा ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल शर्मा ने किया।

Related Articles