धोद नगरपालिका के डंपिंग यार्ड की बदहाल स्थिति:कचरे के बीच जिंदगी तलाशते गौवंश, तारबंदी की मांग तेज
धोद नगरपालिका के डंपिंग यार्ड की बदहाल स्थिति:कचरे के बीच जिंदगी तलाशते गौवंश, तारबंदी की मांग तेज
धोद : धोद नगरपालिका क्षेत्र के डंपिंग यार्ड की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। यहां चारों ओर कचरे का ढेर फैला हुआ है, जिसमें गौवंश विचरण करने को मजबूर हैं। डंपिंग यार्ड में न तो चारदीवारी है और न ही तारबंदी की व्यवस्था, जिसके कारण पशु आसानी से कचरे तक पहुंच रहे हैं।
दैनिक भास्कर ने 18 मार्च को इस समस्या पर खबर प्रकाशित कर नगरपालिका प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था। हालांकि, लगभग तीन महीने बीत जाने के बाद भी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि खुले में पड़े प्लास्टिक और अन्य कचरे से गौवंश के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है।
गोरक्षक नितिन सोनी ने डंपिंग यार्ड की इस स्थिति को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि नगरपालिका प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। सोनी ने जोर दिया कि खुले कचरे और सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में गौवंश को नुकसान हो रहा है। प्रशासन को जल्द से जल्द तारबंदी करवाकर पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
इस मामले पर धोद नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) कालूराम ने बताया कि डंपिंग यार्ड क्षेत्र की तारबंदी जल्द ही करवाई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2239262

