[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘यमुना जल समझौता शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक’:जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत बोले- राजस्थान की तस्वीर बदल रही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‘यमुना जल समझौता शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक’:जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत बोले- राजस्थान की तस्वीर बदल रही

'यमुना जल समझौता शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक':जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत बोले- राजस्थान की तस्वीर बदल रही

झुंझुनूं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी समेत देश भर के लिए 1.05 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण झुंझुनूं के केशव आदर्श विद्या मंदिर में भी किया गया, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत शामिल हुए।

यमुना जल समझौता, शेखावाटी के लिए मील का पत्थर

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने यमुना जल समझौते को शेखावाटी अंचल के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता इस क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

इससे झुंझुनूं, सीकर और चूरू जिलों में पेयजल की आपूर्ति तो सुनिश्चित होगी ही, साथ ही क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होने से कृषि क्षेत्र में समृद्धि आएगी। मंत्री ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, जहां हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा जा रहा है।

बदलेगी राजस्थान की तस्वीर

मंत्री सुरेश रावत ने पचपदरा रिफाइनरी के महत्व को बताते हुए कहा कि इसके शुरू होने से राजस्थान को राजस्व के रूप में बड़ी आय प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राजस्थान आर्थिक रूप से सशक्त होगा।

सवा लाख से ज्यादा को रोजगार

प्रदेश में रोजगार के अवसरों पर बात करते हुए मंत्री ने कहा कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार में अब तक प्रदेश के सवा लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों में नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। इसी क्रम में, झुंझुनूं के इस कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी देखी गई।

कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक राजेंद्र भांबू, पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, जिला कलेक्टर अरुण गर्ग, पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles