[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NTA को भंग करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर SFI का मशाल जुलूस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

NTA को भंग करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर SFI का मशाल जुलूस

NTA को भंग करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर SFI का मशाल जुलूस

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : छात्र संगठन एसएफआई (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने शुक्रवार को नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों, कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में अनियमितताओं के विरोध में गांधी चौक से शहीद स्मारक तक मशाल जुलूस निकाला। प्रदर्शन के दौरान संगठन ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को भंग करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।

जिला संयुक्त सचिव अमित शेखावत ने बताया कि देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं, पेपर लीक और परीक्षा प्रबंधन की खामियों से छात्र-युवा वर्ग में आक्रोश है। इसी के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

जिला अध्यक्ष आशीष पचार ने कहा कि नीट सहित विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों ने छात्रों का विश्वास कमजोर किया है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष जाखड़ ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा से जुड़े विवादों का असर लाखों विद्यार्थियों पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली को अधिक विश्वसनीय बनाने के लिए ठोस सुधार किए जाने चाहिए।

प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए विवाद शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज गुर्जर ने विभिन्न राज्यों में परीक्षा संबंधी कथित गड़बड़ियों का उल्लेख करते हुए परीक्षा संचालन प्रणाली की समीक्षा की मांग की।

प्रदेश उपाध्यक्ष अनीश धायल ने कहा कि छात्रों की चिंताओं का सम्मान किया जाना चाहिए और परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाया जाना आवश्यक है।

मशाल जुलूस में पंकज गुर्जर, अनीश धायल, सचिन चोपड़ा, योगेश कटारिया, बिलाल कुरैशी, महिपाल पुनिया, राजेश बिजारणियां, विजय यादव, साहिल कुरैशी, मोहित टंडन, कपिल चोपड़ा, आदिल भाटी, अमित शेखावत सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा मौजूद रहे।

Related Articles