29 व 30 जून को जिलेभर में लगेंगे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर, आमजन को एक ही स्थान पर मिलेंगी सरकारी सेवाएं
29 व 30 जून को जिलेभर में लगेंगे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर, आमजन को एक ही स्थान पर मिलेंगी सरकारी सेवाएं
झुंझुनूं : राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि 29 व 30 जून को जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों और नगर निकाय क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे।
29 जून को ग्रामीण सेवा शिविर झुंझुनूं पंचायत समिति के उदावास व कुलोद कलां, उदयपुरवाटी के जोधपुरा, अलसीसर के लूणा, बुहाना के भिर्र, सिंघाना के डुमोली खुर्द, पिलानी के पीपली, चिड़ावा के सारी, मंडावा के बिरमी, खेतड़ी के त्यौंदा व ठाठवाड़ी, नवलगढ़ के तोगड़ा कलां व राणासर, सूरजगढ़ के बड़सरी का बास तथा गुढ़ागौड़जी के सिंगनौर में आयोजित होंगे।
इसी दिन शहरी सेवा शिविर जाखल नगरपालिका के वार्ड 10, विद्या विहार पिलानी के वार्ड 2 व 8, मुकुंदगढ़ के वार्ड 13 से 16, उदयपुरवाटी के वार्ड 19 व 20, सिंघाना के वार्ड 21, खेतड़ी के वार्ड 13, बुहाना के वार्ड 10 से 12, बगड़ के वार्ड 10, मंडावा के वार्ड 12, चिड़ावा के वार्ड 19 व 20, पिलानी के वार्ड 19 व 20, सुल्ताना के वार्ड 10, बिसाऊ के वार्ड 12 व 13, सूरजगढ़ के वार्ड 10, झुंझुनूं शहर के वार्ड 25 से 27, डूंडलोद के वार्ड 10 से 12, मंड्रेला के वार्ड 12, मलसीसर के वार्ड 12 व 13 तथा नवलगढ़ के वार्ड 19 व 20 में आयोजित होंगे।
30 जून को ग्रामीण सेवा शिविर झुंझुनूं पंचायत समिति के पुरोहितों की ढाणी, उदयपुरवाटी के गुड़ा, अलसीसर के हमीरीकलां, बुहाना के सुल्ताना अहीरान, सिंघाना के घरड़ाना कलां, पिलानी के दुदवा, चिड़ावा के भामरवासी, मंडावा के भीखनसर, खेतड़ी के तातीजा व बांकोटी, नवलगढ़ के कोलसिया व बुगाला, सूरजगढ़ के बामणवास तथा टोडी गुढ़ा के छऊ व सीथल में आयोजित किए जाएंगे।
वहीं 30 जून को शहरी सेवा शिविर जाखल के वार्ड 10, विद्या विहार पिलानी के वार्ड 5 व 6, मुकुंदगढ़ के वार्ड 13 से 16, उदयपुरवाटी के वार्ड 21 व 22, सिंघाना के वार्ड 22, खेतड़ी के वार्ड 14, बुहाना के वार्ड 10 से 12, बगड़ के वार्ड 11, मंडावा के वार्ड 13, चिड़ावा के वार्ड 21 व 22, पिलानी के वार्ड 21 व 22, सुल्ताना के वार्ड 11, बिसाऊ के वार्ड 14 व 15, सूरजगढ़ के वार्ड 11, झुंझुनूं शहर के वार्ड 28 से 30, डूंडलोद के वार्ड 10 से 12, मंड्रेला के वार्ड 13, मलसीसर के वार्ड 14 व 15 तथा नवलगढ़ के वार्ड 21 व 22 में लगाए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2240624


