[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डिग्गी में डूबने से 15 साल की लड़की की मौत:पानी निकालते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, खेत में ही रहता था परिवार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डिग्गी में डूबने से 15 साल की लड़की की मौत:पानी निकालते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, खेत में ही रहता था परिवार

डिग्गी में डूबने से 15 साल की लड़की की मौत:पानी निकालते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, खेत में ही रहता था परिवार

राजलदेसर : चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र में एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से 15 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मंगलवार सुबह पानी निकालते समय पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।

घटना राजलदेसर कस्बे की आथुणी रोही स्थित खेत में हुई। वार्ड 2 आथुणा बास निवासी दौलतराम नाई ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ खेत में रहता है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी गोरा खेत में बनी पानी की डिग्गी से पानी निकालने गई थी।

पानी निकालते समय अचानक गोरा का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गई। परिजनों और आस-पास के खेतों के पड़ोसियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह डिग्गी के पानी में पूरी तरह डूब चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही राजलदेसर थानाधिकारी सुरेन्द्र बारूपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बच्ची के शव को डिग्गी से बाहर निकाला और राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मंगलवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles