[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में कांग्रेस ने महंगाई, बिजली-पानी पर प्रदर्शन किया:एसडीएम कार्यालय में नायब तहसीलदार को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में कांग्रेस ने महंगाई, बिजली-पानी पर प्रदर्शन किया:एसडीएम कार्यालय में नायब तहसीलदार को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

चूरू में कांग्रेस ने महंगाई, बिजली-पानी पर प्रदर्शन किया:एसडीएम कार्यालय में नायब तहसीलदार को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू में कांग्रेस पदाधिकारियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, बिजली-पानी की समस्या और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के सामने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

चूरू नगर परिषद की निवर्तमान सभापति पायल सैनी ने बताया कि आमजन लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि से परेशान है। इन बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम नागरिकों, किसानों, मजदूरों, विद्यार्थियों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है, जिससे जीवन-यापन की लागत बढ़ रही है और आर्थिक संतुलन प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने बताया कि चूरू विधानसभा क्षेत्र में बिजली और पेयजल की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है। भीषण गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी विकराल हो जाती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसके अतिरिक्त, नीट परीक्षा पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देश के लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की भावनाओं को आहत किया है। ऐसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

कांग्रेस ने प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न हो।

इस अवसर पर रियाजत खान, असलम खान, किशोर दांदू, रामेश्वर प्रजापति, जमील खान, नारायण बालाण, सलीम पीए, रमजान खान, अबरार खान, सोएब खान, रामचन्द्र सुंडा और मोहम्मद हुसैन निर्वाण सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles