बुजुर्ग से मारपीट के विरोध में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे, पुलिस बोली- मामले की जांच जारी
बुजुर्ग से मारपीट के विरोध में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे, पुलिस बोली- मामले की जांच जारी
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के वार्ड 13 में सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में एक सफाई कर्मचारी द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में बुजुर्ग प्रेम शर्मा और उनके बेटे गौरव को गिरफ्तार किया, जिन्हें बाद में जमानत मिल गई।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सफाई कर्मचारी एक वृद्ध व्यक्ति के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह बुजुर्ग को थप्पड़ और मुक्के मारता नजर आ रहा है। इसके बाद धक्का लगने से बुजुर्ग सीढ़ियों पर गिर जाते हैं और फिर दोबारा मारपीट की जाती है। मौके पर मौजूद अन्य सफाई कर्मचारी और लोग भी वहां पहुंच जाते हैं।
चिड़ावा थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया- दोनों पक्षों के बीच बहस के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी। शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार पिता-पुत्र को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
बताया गया- पिता के साथ मारपीट होते देखकर बुजुर्ग के बेटे गौरव और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया और पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी आनंद ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। आनंद की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रेम शर्मा पुत्र रामस्वरूप और उनके बेटे गौरव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भी विरोध जताया।
सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराते हुए निष्पक्ष जांच की मांग
वहीं, प्रेम शर्मा ने भी पुलिस को शिकायत दी और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था को लेकर बातचीत करने पर सफाई कर्मचारी ने पहले गाली-गलौज की और बाद में उनके साथ मारपीट की। विप्र फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा ने बुजुर्ग के साथ हुई मारपीट की घटना को निंदनीय बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2239266

