[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वकील से मारपीट, लूट, अपहरण प्रयास मामला:तीन आरोपी गिरफ्तार, गोठड़ा पुलिस ने पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वकील से मारपीट, लूट, अपहरण प्रयास मामला:तीन आरोपी गिरफ्तार, गोठड़ा पुलिस ने पकड़ा

वकील से मारपीट, लूट, अपहरण प्रयास मामला:तीन आरोपी गिरफ्तार, गोठड़ा पुलिस ने पकड़ा

चिराना : चिराना में वकील बजरंग लाल सैनी से मारपीट, लूट और अपहरण के प्रयास के मामले में गोठड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खोरी रामपुरा निवासी विक्रम शर्मा, मनजीत शर्मा और रामपुरा निवासी रोहिताश मेघवाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

देशी कट्टा दिखाकर मारपीट की

वकील बजरंग लाल सैनी ने गोठड़ा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वे अपनी दुकान बंद कर रहे थे। उसी दौरान एक कैंपर गाड़ी और बाइक पर सवार कई लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें बातचीत के बहाने एकांत में ले जाकर देशी कट्टा दिखाया और उनके साथ मारपीट की।

हमलावरों ने सैनी से सोने की चेन, अंगूठी, पर्स में रखी नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज छीन लिए। इसके बाद उन्होंने एटीएम का पासवर्ड पूछते हुए अधिवक्ता को जबरन गाड़ी में बैठाकर अपहरण करने का भी प्रयास किया।

पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार और परिजन मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इस घटना में अधिवक्ता को चोटें आईं, जिनका उपचार कराया गया। पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया था।

मामला दर्ज होने के बाद गोठड़ा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और जांच शुरू की। जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles