नानूवाली बावड़ी में झाड़िया डालकर रास्ता बंद किया:ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
नानूवाली बावड़ी में झाड़िया डालकर रास्ता बंद किया:ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नानूवाली बावड़ी की ढाणी हैदरामावाली में आम रास्ते पर कंटीली झाड़िया डालकर उसे बंद कर दिया गया। इसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और रास्ता बंद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता बंद होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन भी करीब पांच सौ मीटर पहले खड़ा करके पैदल जाना पड़ रहा है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं।
इस संबंध में सरपंच रमेश सैनी ने बताया कि- हैदरामावाली और मियावाली ढाणी के बीच रास्ते को लेकर खातेदारी की जमीन में दो पक्षों का विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने तारबंदी कर दी थी और दूसरे पक्ष ने भी रास्ता बंद कर दिया। मामले को सुलझाने के लिए पटवारी को बुलाया गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया – रास्ते में किकर डालकर रास्ता बंद करने की सूचना मिली थी, जिसको मौके पर जाकर हटवा दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है, रिपोर्ट मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर लालचंद सैनी, मालीराम सैनी, रामचंद्र सैनी, रुड़ा राम सैनी, दाताराम सैनी, हरदयाल सैनी, मुकेश सैनी ठेकेदार, राजू सैनी, शीशराम सैनी, धर्मा सैनी, बसंती देवी, शांति देवी, बिमला, सुशीला, हिरा देवी, सुमन, बबिता, कृष्णा, नथूराम, शुभम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2242934


