पपुरना में ग्रामीण सेवा शिविर, विधायक ने की जनसुनवाई:सेवाओं का निरीक्षण किया, आवेदनों के निस्तारण के दिए निर्देश
पपुरना में ग्रामीण सेवा शिविर, विधायक ने की जनसुनवाई:सेवाओं का निरीक्षण किया, आवेदनों के निस्तारण के दिए निर्देश
खेतड़ी : खेतड़ी के पपुरना पंचायत परिसर में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन लगा। विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं का जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक ने लोगों ने की समस्याएं सुनी
विधायक गुर्जर ने शिविर में आए नागरिकों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य आम जनता को सभी सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनके समय व धन की बचत हो सके।

शिविर में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पट्टा संबंधी कार्य, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, राजस्व और अन्य जनहित से जुड़े कार्यों का निस्तारण किया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
आवेदनों के निस्तारण के निर्देश निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखा जाए। उन्होंने दोहराया कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर नागरिकों को सुविधाजनक और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करना है।
शिविर के सफल आयोजन में कर्मचारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर एसडीएम सुनील कुमार चौहान, संजय देव गुर्जर, बबलू अवाना, तहसीलदार सुनील कुमार, अजय कुमार, पवन कुमार, प्रमोद कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2239264

