हार्ट अटैक से खेतड़ी के जवान महेंद्र सिंह का निधन, 3 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
मेरठ में तैनात 12 जाट रेजीमेंट के नायक महेंद्र सिंह का ड्यूटी के दौरान निधन, तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब
खेतड़ी : झुंझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र के मेहाड़ा जाटुवास गांव निवासी भारतीय सेना के जवान नायक महेंद्र सिंह (28) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। रविवार को उनकी पार्थिव देह गांव पहुंची तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके तीन वर्षीय पुत्र आरव ने परिजनों की गोद में पिता को मुखाग्नि दी, जिसे देखकर हर आंख नम हो गई।
जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह 12 जाट रेजीमेंट में मेरठ में तैनात थे। वे करीब एक माह पूर्व छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। शुक्रवार सुबह अचानक सीने में दर्द की शिकायत होने पर साथी जवान उन्हें सैन्य अस्पताल मेरठ लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
रामपुरा स्टैंड से गांव तक निकली तिरंगा यात्रा
जवान की पार्थिव देह शनिवार रात क्षेत्र में पहुंची। रविवार सुबह रामपुरा स्टैंड से पैतृक गांव मेहाड़ा जाटुवास तक करीब पांच किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
सेना ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
अंतिम संस्कार के दौरान जयपुर से आई 18 जाट रेजीमेंट की टुकड़ी ने नायब सूबेदार वीरी सिंह के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं मेरठ से 12 जाट रेजीमेंट के सूबेदार जितेंद्र के नेतृत्व में पहुंचे जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर अपने साथी को अंतिम सलामी दी।
2016 में सेना में हुए थे भर्ती
महेंद्र सिंह वर्ष 2016 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में माता विमला देवी, पिता चेतराम सिंह, पत्नी मंजू देवी, बड़ा भाई जितेंद्र सिंह और तीन वर्षीय पुत्र आरव हैं। पिता खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
अंतिम संस्कार में पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश जांगिड़, करणी सेना जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, कैप्टन केसर देव, पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, पूर्व प्रधान मदन लाल गुर्जर, प्रभू गुर्जर राजोता, दयाराम गुर्जर, तहसीलदार सुनील कुमार मील, एएसआई पतराम, भोमाराम, सुशील घुमरिया, सुरेंद्र दायमा, सलमान खान, सत्येंद्र चौधरी, सत्यवीर सिंह सहित दर्जनो जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणो पुष्पांजलि अर्पित कर जवान को श्रद्धांजलि दी।
सुरेंद्र सिंह फौजी ने हवलदार महेंद्र सिंह को एक बहादुर जवान बताया और उनके निधन को क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति करार दिया। ग्रामीणों ने कहा कि महेंद्र सिंह एक अनुशासित, बहादुर और मिलनसार सैनिक थे। उनके असमय निधन से पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
जवान के बेटे ने आखिरी बार पिता के दर्शन किए।


सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी। 





देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2240623


