साइबर फ्रॉड के 3.78 लाख रुपए अकाउंट में हुए जमा:युवक ने ATM और चेक से निकाली रकम; 5 राज्यों में खाते के खिलाफ शिकायतें दर्ज
साइबर फ्रॉड के 3.78 लाख रुपए अकाउंट में हुए जमा:युवक ने ATM और चेक से निकाली रकम; 5 राज्यों में खाते के खिलाफ शिकायतें दर्ज
सीकर : सीकर जिले के रहने वाले 20 साल के युवक के बैंक खाते में 3.78 लाख रुपए की संदिग्ध राशि जमा हुई है। जांच में पता चला कि इस खाते के खिलाफ देश के पांच राज्यों में शिकायतें दर्ज हैं। युवक ने खाते में आई फ्रॉड की रकम को ATM और बैंक चेक के माध्यम से निकाल लिया गया। अब साइबर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
संजय सैनी के अकाउंट में आया फ्रॉड का पैसा
दरअसल, स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के जरिए इनपुट मिला था कि सीकर के पलसाना एरिया के गोरधनपुरा के रहने वाले युवक संजय सैनी के बैंक अकाउंट में फ्रॉड का पैसा आया है। इस इनपुट के आधार पर ASI ताराचंद ने टीम के साथ जब इन्वेस्टिगेशन किया तो सामने आया कि अकाउंट में महाराष्ट्र के पालघर, गढ़चिरौली, केरल के अलपुझा, कर्नाटक के विजयपुर और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में साइबर शिकायतें दर्ज हैं।
युवक संजय के अकाउंट में फ्रॉड के 3 लाख 78 हजार 590 रुपए आए। जो संजय ने अपने ATM कार्ड और बैंक चेक के जरिए निकाल भी लिए। फिलहाल अब पुलिस पता लग रही है कि आरोपी ने साइबर फ्रॉड करके पैसा अपने अकाउंट में मंगाया है या फिर अपना अकाउंट किसी साइबर ठग गिरोह को किराए पर दिया था।
सीकर पुलिस चला रहा ऑपरेशन म्यूल हंटर
बता दें कि सीकर पुलिस की ओर से ऑपरेशन म्यूल हंटर चलाया जा रहा है। जिसके तहत साइबर फ्रॉड के लिए काम में आने वाले बैंक अकाउंट होल्डर के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। अगर किसी अकाउंट होल्डर ने अपना अकाउंट किराए पर दिया है तो वह आरोपी माना जाता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2240532


