[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनू-सीकर फोरलेन पर डेढ़ फीट ऊंची बनाई जा रही सड़क:हल्की बारिश में भी डूब जाती थी, जुलाई अंत तक खत्म होगी जलभराव की परेशानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनू-सीकर फोरलेन पर डेढ़ फीट ऊंची बनाई जा रही सड़क:हल्की बारिश में भी डूब जाती थी, जुलाई अंत तक खत्म होगी जलभराव की परेशानी

झुंझुनू-सीकर फोरलेन पर डेढ़ फीट ऊंची बनाई जा रही सड़क:हल्की बारिश में भी डूब जाती थी, जुलाई अंत तक खत्म होगी जलभराव की परेशानी

झुंझुनू : मानसून में हर साल झुंझुनू-सीकर फोरलेन पर होने वाले जलभराव से लोगों को जल्द राहत मिलेगी। हवाई पट्टी सर्कल से एफसीआई गोदाम तक करीब आधा किलोमीटर सड़क को नई तकनीक से बनाया जा रहा है। 2.41 करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में सड़क को डेढ़ फीट ऊंचा किया जा रहा है और पुराने नाले का भी काम किया जा रहा है। काम जुलाई के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

हल्की बारिश में भी डूब जाती थी सड़क

पिछले कई सालों से हवाई पट्टी सर्कल से एफसीआई गोदाम तक का रास्ता बारिश के समय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ था। हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी भर जाता था। कई वाहन बीच रास्ते में बंद हो जाते थे। ट्रैफिक जाम लग जाता था और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और आम लोगों को रोज परेशानी झेलनी पड़ती थी। जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए सड़क को मौजूदा स्तर से करीब डेढ़ फीट ऊंचा बनाया जा रहा है। करीब आधा किलोमीटर हिस्से में डिवाइडर के दोनों तरफ 7-7 मीटर चौड़ी सीसी सड़क तैयार की जा रही है।

नाले का भी हो रहा काम

डिस्कॉम ऑफिस के सामने सड़क की ऊंचाई 450 एमएम रखी गई है। साथ ही हवाई पट्टी सर्कल तक पुराने नाले का रिनोवेशन किया जा रहा है, ताकि बारिश का पानी सड़क पर जमा होने के बजाय सीधे नगर परिषद के मुख्य ड्रेनेज नाले में पहुंच सके।

जुलाई के अंत तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

प्रोजेक्ट डायरेक्टर परशुराम वर्मा ने बताया कि 2.41 करोड़ रुपए की लागत से यह सड़क बनाई जा रही है। काम मई में शुरू हुआ था और जुलाई के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। सड़क बनने के बाद मानसून में इस हिस्से में जलभराव की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

Related Articles