[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में सेवा भाव के साथ मनाया गया संतोष मेघवाल का जन्मदिन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में सेवा भाव के साथ मनाया गया संतोष मेघवाल का जन्मदिन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

भाजपा पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष रामनिवास माली व भाजपा मण्डल महामंत्री ललित माली, पूर्व भाजपा मण्डल महामंत्री सुभाष वाल्मीकि के नेतृत्व में धुमधाम के साथ मनाया जन्मदिन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर :  सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी का जन्मदिन बीदासर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह, जोश और सेवा भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इसे एक विशाल आयोजन का रूप दे दिया। भाजपा पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष रामनिवास माली व भाजपा मण्डल महामंत्री ललित माली, पूर्व भाजपा मण्डल महामंत्री सुभाष वाल्मीकि के नेतृत्व में धुमधाम के साथ मनाया इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गौसेवा का संदेश देते हुए गायों को गुड़ खिलाकर जन्मदिन मनाया, जो क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना।

इस मौके पर भाजपा नगर मण्डल उपाध्यक्ष बजरंग लाल मोदी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सच्चिलाल बैद, पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष कमल माली, पूर्व महामंत्री सुभाष वाल्मीकि, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मन्नालाल नाई, पूर्व पार्षद शिवरतन दर्जी, निवर्तमान पार्षद महेन्द्र माली, निवर्तमान पार्षद पवन जांगिड़, मनोज सिंगादिया, नि वर्तमान पार्षद नन्दलाल टेलर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके साथ ही युवा नेता सुरेन्द्र सुथार, धनराज नाई, चम्पालाल माली, करणीराम माली, बजरंग लाल माली, ब्लॉक सदस्य मनोज मेघवाल, पुसाराम चौहान, भोमराज नाई, कान्ता देवी, शिमला देवी, अण्डीराम बाजीगर, हाथीराम बाजीगर, बाबूलाल नायक, बनवारीलाल नायक, रामरत्न कत्थक, रमेश लुहार, डंगरमल सिंधी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने संतोष मेघवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। साथ ही वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में भाजपा की जीत को लेकर विश्वास व्यक्त किया। इस आयोजन ने क्षेत्र में भाजपा की मजबूत पकड़ और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का संदेश दिया।

Related Articles