[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा का प्रेरणास्रोत: हर्षिनी कुलहरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा का प्रेरणास्रोत: हर्षिनी कुलहरी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा का प्रेरणास्रोत: हर्षिनी कुलहरी

झुंझुनूं : भाजपा शहर मंडल के रीको क्षेत्र स्थित बूथ संख्या-9 पर भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के मुख्य आतिथ्य में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।

इस अवसर पर हर्षिनी कुलहरी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। उन्होंने अखंड भारत की अवधारणा, कश्मीर के भारत में पूर्ण एकीकरण तथा ‘एक देश, एक विधान’ के संकल्प को लेकर आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र कुमावत ने की। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सैनी, शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय चहार, जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल, प्रकोष्ठ संयोजक जे.पी. चौधरी, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, राहुल कुमासिया, नितेश खीचड़, शहर महामंत्री ताराचंद सैनी, विजेंद्र हटवाल, रामनिवास सैनी, महेंद्र सोनी, संपत सिंह तंवर, संजय महला, दिनेश जांगिड़, अजय सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles