भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने पंचदेव मंदिर में किए दर्शन
भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने पंचदेव मंदिर में किए दर्शन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने रविवार को श्री पंचदेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और जनकल्याण की कामना की। मंदिर पहुंचने पर ट्रस्टी अनिल कुमार मोदी व प्रवीण कुमार मोदी ने दुपट्टा ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया।
इस दौरान भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री अरुणा सिहाग, सीए लोकेश अग्रवाल, भाजपा शहर महामंत्री रवि लाम्बा, ओबीसी मोर्चा शहर अध्यक्ष दीपक स्वामी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों को मंदिर के इतिहास तथा बाबा गंगाराम, भक्त शिरोमणि देवकीनन्दन और माता गायत्री देवी के जीवन से जुड़ी जानकारी भी दी गई। श्रद्धालुओं ने अतिथियों का स्वागत कर मंदिर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डाला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2240518


