[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओजटू में ट्रेलर ने बकरियों को कुचला, चार की मौत:छह बकरियां हुई घायल, दादा सत्ता मंदिर के पास हुआ हादसा; ड्राइवर फरार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ओजटू में ट्रेलर ने बकरियों को कुचला, चार की मौत:छह बकरियां हुई घायल, दादा सत्ता मंदिर के पास हुआ हादसा; ड्राइवर फरार

ओजटू में ट्रेलर ने बकरियों को कुचला, चार की मौत:छह बकरियां हुई घायल, दादा सत्ता मंदिर के पास हुआ हादसा; ड्राइवर फरार

चिड़ावा : चिड़ावा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने 10 बकरियों को चपेट में ले लिया। हादसे में 4 बकरियों की मौत हो गई, जबकि 6 बकरियां घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसा ओजटू में दादा सत्ता मंदिर के पास शनिवार दोपहर को हुआ। घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है।

पीड़ित बूटीराम के भाई प्रकाश डांगी ने बताया- उनका भाई रोजाना की तरह 50 से अधिक बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान दादा सत्ता मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने लगभग दस बकरियों को अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में चार बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह बकरियां घायल हो गईं। घायलों को तत्काल उपचार दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद ट्रेलर को जब्त कर लिया है। फरार ड्राइवर की तलाश जारी है।

बूटीराम के भाई प्रकाश डांगी ने पूर्व सरपंच शीशराम डांगी के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पीड़ित को उचित मुआवजा और ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles