[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के आर्ट्स कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन:बोले- 27 को एनसीसी की भर्ती, खेल ग्राउंड तैयार नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के आर्ट्स कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन:बोले- 27 को एनसीसी की भर्ती, खेल ग्राउंड तैयार नहीं

सीकर के आर्ट्स कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन:बोले- 27 को एनसीसी की भर्ती, खेल ग्राउंड तैयार नहीं

सीकर : राजकीय आर्ट्स कॉलेज, सीकर में छात्र संगठन एसएफआई की ओर से कॉलेज परिसर में खेल ग्राउंड तैयार करवाने सहित अनेक मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा।

एसएफआई के इकाई उपाध्यक्ष रमेश बगड़िया ने बताया कि राजकीय आर्ट्स कॉलेज में 27 सितंबर को होने जा रही एनसीसी भर्ती के लिए कॉलेज के ग्राउंड को तैयार करवाने के लिए आज ज्ञापन दिया गया है। इसके साथ ही कॉलेज में पानी की समस्या, प्रथम वर्ष में प्रवेश, स्टूडेंट्स के आईडी कार्ड व प्रथम वर्ष के विषय परिवर्तन की लिस्ट जल्द जारी करने की मांग भी रखी गई है।

छात्र नेता विकास जांगिड़ ने बताया कि कॉलेज का ग्राउंड पिछले 1 साल से खराब पड़ा है। जिससे स्टूडेंट्स में काफी असंतोष है। अभी एनसीसी की भर्ती होनी है जिसका विश्वविद्यालय द्वारा खेल कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। लेकिन अभी तक कॉलेज की ओर से खेल ग्राउंड तैयार नहीं कराया गया। ग्राउंड के हालात खस्ता हो चुके हैं। ग्राउंड पर पैर नहीं रखे जाते, पूरी कंक्रीट बाहर आ चुकी है।

स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि कॉलेज प्रशासन जल्द से जल्द खेल ग्राउंड तैयार करवाए। इस मौके पर छात्र संघ उपाध्यक्ष महेंद्र गुर्जर, विकास जांगिड़, इरफान खान, सुनील नेत्रीवाल, इरशाद खान, कन्हैया चौधरी, हितेश सहित अनेक स्टूडेंट मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77