[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बसई में खेल मैदान पर निर्माण को लेकर आक्रोश:स्कूल निर्माण नहीं करने की मांग, बोले-युवाओं की तैयारी और खेलने के लिए एक ही मैदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बसई में खेल मैदान पर निर्माण को लेकर आक्रोश:स्कूल निर्माण नहीं करने की मांग, बोले-युवाओं की तैयारी और खेलने के लिए एक ही मैदान

बसई में खेल मैदान पर निर्माण को लेकर आक्रोश:स्कूल निर्माण नहीं करने की मांग, बोले-युवाओं की तैयारी और खेलने के लिए एक ही मैदान

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के टीबा बसई के खेल मैदान को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। निर्माण कार्य नहीं होने की मांग को लेकर युवाओं ने खेल मैदान परिसर में धरना शुरू कर दिया। युवाओं ने बताया कि पिला जोहड़ स्कूल के नाम से कटा हुआ खेल मैदान था। गांव के युवाओं ने आमजन से चंदा एकत्रित कर वर्ष 2017 में जोहड़ को खेल मैदान का रूप दिया। जिसके बाद खेल मैदान में युवा सेना की तैयारी तथा खेलों में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं।

राज्य सरकार की ओर से टीबा गांव में शहीद श्योराम गुर्जर राजकीय स्कूल की नई बिल्डिंग बनाने की स्वीकृति दी है, जिसका कुछ दिन पहले ही विधायक की ओर से शिलान्यास भी किया गया है। स्कूल प्रबंधन व ठेकेदार के द्वारा बनाए गए नक्शे में खेल मैदान, स्कूल भवन के अंदर आ रहा है तथा मैदान का आधा हिस्सा स्कूल भवन की नई बनने वाली बिल्डिंग में चला जाएगा। खेल मैदान के सामने खाली जगह पड़ी हुई है। इसके बावजूद भी खेल मैदान में स्कूल भवन को बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि प्रशासन युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए मैदान के सामने खाली जगह में स्कूल भवन बनाया जाए तो युवाओं को तैयारी करने के लिए खेल मैदान बच सकता है।

खेल मैदान को लेकर ग्रामीणों की ओर से जिला कलेक्टर, तहसीलदार व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत भी करवाया जा चुका है, लेकिन स्कूल प्रबंधन व ठेकेदार खेल मैदान में भवन बनाने पर अड़े हुए हैं। इस दौरान युवाओं ने कहा कि जब तक प्रशासन की ओर से खेल मैदान को बचाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया तथा खेल मैदान में स्कूल भवन का निर्माण हुआ तो युवाओं का धरना जारी रहेगा। यदि जल्द ही प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो युवाओं की ओर से खेल मैदान बचाने के लिए आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर अनुप अवाना, अनिल, उदमी रावत, हंसराम , राजेश, प्रदीप अवाना, केडी गुर्जर, बलवान अवाना, प्रदीप जाँगल, अनुप जाँगल, सचिन जाँगल, विक्रम अवाना, राजेश खटाना, अजीत पहलवान, संदीप,अशोक कुमार, कृष्ण, प्रदीप, रामचंद्र, मोनु सैन,अजयसिंह, सुरेश, सन्जू अवाना, रोहितास जाँगल, कुलदीप, सुशील कुमार, विक्रम, संदीप, कन्हैया लाल, मनोज कुमार, हरनाथ सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22