[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर जिला परिषद के 18 विपक्षी सदस्यों का इस्तीफा:जिला प्रमुख गायत्री कंवर पर भेदभाव का लगाया आरोप, बोले-जब तक काम नहीं होंगे बहिष्कार होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर जिला परिषद के 18 विपक्षी सदस्यों का इस्तीफा:जिला प्रमुख गायत्री कंवर पर भेदभाव का लगाया आरोप, बोले-जब तक काम नहीं होंगे बहिष्कार होगा

सीकर जिला परिषद के 18 विपक्षी सदस्यों का इस्तीफा:जिला प्रमुख गायत्री कंवर पर भेदभाव का लगाया आरोप, बोले-जब तक काम नहीं होंगे बहिष्कार होगा

सीकर : सीकर जिला परिषद में साधारण सभा की बैठक में आज कांग्रेस के 18 कांग्रेस ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। जिला परिषद सदस्यों ने जिला प्रमुख गायत्री कंवर पर भेदभाव के आरोप लगाया। जिला प्रमुख गायत्री कंवर की अध्यक्षता में बैठक के शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया था।

विपक्ष सदस्यों ने कांग्रेस के सदस्यों वाले इलाके में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित आमजन से जुड़े विकास कार्यों में भेदभाव करने और काम नहीं करवाने के आरोप जिला प्रमुख पर लगाए। विपक्षी सदस्यों ने सदन में जमकर नारेबाजी की।

जिला प्रमुख को इस्तीफा सौंपते हुए विपक्षी सदस्य।
जिला प्रमुख को इस्तीफा सौंपते हुए विपक्षी सदस्य।

विपक्षी कांग्रेस सदस्य जयंत निठारवाल ने बजट को लेकर विपक्ष के साथ भेदभाव करने के आरोप लगाए। वार्ड नंबर 29 की कांग्रेस सदस्य उर्मिला धायल ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में पेयजल की बड़ी समस्या है। लेकिन पिछले साढे तीन साल से उनके क्षेत्र में एक भी ट्यूबवेल नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा कि इलाके में महिलाएं करीब 3 किलोमीटर दूर से सिर पर मटका उठाकर पानी लेकर आती हैं।

विपक्षी सदस्यों ने सदन में जमकर हंगामा भी किया।
विपक्षी सदस्यों ने सदन में जमकर हंगामा भी किया।

विपक्षी सदस्यों ने सदन में जनहित के मुद्दों की सुनवाई नहीं होने के आरोप भी लगाए। सदस्यों ने कहा- जिला प्रमुख गायत्री कंवर को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देना चाहिए। काम नहीं होने पर जिला प्रमुख गायत्री कंवर ने जिला परिषद में बजट नहीं होने का हवाला दिया। जिसके बाद विपक्षी कांग्रेसी सदस्यों ने जिला प्रमुख को सामूहिक रूप से इस्तीफा सौंपते हुए सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया। विपक्ष के सदस्यों ने कहा कि जब-तक उनके मांगे पूरी नहीं होगी तब-तक वह जिला परिषद की बैठक का बहिष्कार करेंगे।

इन विपक्षी सदस्यों ने दिया इस्तीफा

  • जयंत निठारवाल, वार्ड नंबर-11
  • बनवारी लाल, वार्ड नंबर-3
  • कपिल शर्मा, वार्ड नंबर-5
  • संतरा देवी, वार्ड नंबर-6
  • सरोज, वार्ड नंबर-7
  • हनुमान प्रसाद, वार्ड नंबर-13
  • सुभाष बाजिया, वार्ड नंबर-16
  • आशा देवी, वार्ड नंबर-18
  • कैलाश चंद्र, वार्ड नंबर-22
  • कोयली देवी, वार्ड नंबर-24
  • कैलाश, वार्ड नंबर-28
  • संतोष कुमार, वार्ड नंबर-27
  • उर्मिला, वार्ड नंबर-29
  • बबीता, वार्ड नंबर-30
  • सुशीला, वार्ड नंबर-31
  • सोहन चौधरी, वार्ड नंबर-32
  • मुमीमुद्दीन, वार्ड नंबर-38
  • मंजू देवी, वार्ड नंबर-15

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet