[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष मेहरडा का किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष मेहरडा का किया स्वागत

अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष मेहरडा का किया स्वागत

खेतड़ी नगर : गोठड़ा ग्रामीणों ने अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी के युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष प्रशांत मेहरड़ा का गोठड़ा के वार्ड नंबर तीन में सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशांत मेहरड़ा थे। जबकी अध्यक्ष्ता ईश्वर अवाना ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश जोया, अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी उपाध्यक्ष कृष्ण नायक, महासचिव सीकर अरविंद वर्मा, श्रवण सांवलोदा व ओमप्रकाश जेवरिया मौजूद थे। प्रशांत मेहरड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर गांवो में महिला शिक्षा को बढ़ावा देंगी। उन्होंने कहा की समाज के हितो को देखते हुए संपुर्ण राजस्थान का दौरा किया जाएंगा जिसमें समाज को उन्नति के रास्ते पर ले जाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएंगा। उन्होंने कहा कि हम सब को एक होकर समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने बताया कि शिघ्र ही खेतड़ी में भी कार्यकर्ताओं की बैठक की जाएंगी जिसमें अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के कार्यों को समाज के लोगों के सामने लाया जाएंगा। प्रशांत मेहरडा जयपुर से काका सुंदरलाल की गमी में बैठने के लिए कलवा जाते समय गोठड़ा वासियों से मिले। ईश्वर अवाना ने प्रशांत मेहरड़ा का माला व साफा पहना कर सम्मान किया रमेश, मुकेश बनेटीवाल, दिलीप सिंह, कपिल, दुलीचंद, महेंद्र सिंह, गोपाल राम चनानिया, प्रताप मेघवाल, प्रवीण जांगिड़ सहित आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin