[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अल-कुरैश वेलफेयर सोसायटी झुंझुनूं ने ग्यारहवां रक्तदान शिविर किया आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अल-कुरैश वेलफेयर सोसायटी झुंझुनूं ने ग्यारहवां रक्तदान शिविर किया आयोजित

अल-कुरैश वेलफेयर सोसायटी झुंझुनूं ने ग्यारहवां रक्तदान शिविर किया आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर

झुंझुनूं : सामाजिक संस्था अल-कुरैश वेलफेयर सोसायटी झुंझुनूं द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी राजकीय बी डी के अस्पताल में ग्यारहवां रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर दाउद अली कबाड़ी के मुख्यातिथ्य, शहर काजी शफीउल्लाह सिद्दीकी अध्यक्षता, पी एम ओ डॉ संदीप पचार, अधिशासी अभियंता मुमताज अली के विशिष्ट आतिथ्य में सोसायटी सदस्यों, झुंझुनूं, मुकुन्दगढ़, बिसाऊ,टांई, मलसीसर के सर्व मुस्लिम समाज के रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से 48 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर का आगाज़ मौलाना शकरुद्दीन ने तिलावते कुरआन से किया। सोसायटी सचिव इमरान बडगुजर ने सोसायटी के कार्य योजना पर प्रकाश डाला। इंजी.मुमताज अली और मौलाना शकरुद्दीन ने आखरी नबी हज़रत मुहम्मद साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने और मानव मात्र को आपसी प्रेम और बराबरी से जीवन यापन करने का संदेश दिया। विशिष्ट आतिथि डॉ संदीप पचार ने कहा कि स्वस्थ युवाओं आवश्यकतानुसार रक्तदान करते रहना चाहिए रक्तदान से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती बल्कि शरीर में ने का संचार होता है।

शहर काजी शफीउल्लाह सिद्दीकी ने बताया कि मुहम्मद साहब जन्म दिवस पर रक्तदान से बढ़कर ओर कोई भलाई और सवाब का कार्य हो ही नहीं सकता आपके खून से किसी इंसान की जान बचती है। हमारे नबी बताया दुनिया के सभी इंसान एक ही और बाप की संतान हैं और एक ही सुपर पावर जो इस संसार को चलाता जिसके अनेक नाम हो सकते हैं।

साहिल कुरैशी ने बताया मोहसिन कुरैशी, बिलाल खोकर, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद हारून कुरैशी, अदनान खत्री, इमरान, नईम इकबाल, प्रदीप चंदेल, प्रदीप कुमार, आबिद तंवर, दाऊद खोकर, जहीर, अजमत, वाहिद, खालिद कुरैशी, खानु खान आदि युवाओं ने रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में हाजी शफी नागौरी, डॉ जब्बार, डॉ जावेद, फारुक खोकर, मोहम्मद इदरीस, इस्माइल तंवर, हाजी दाऊद तंवर, मेहमूद सय्यद, हाजी असगर, उम्र कुरैशी, एडवोकेट इरशाद, इंजी. सत्तार बडगुजर, राजेन्द्र भडिया, अर्चना शर्मा, शबाब अली, हाजी हाशिम कुरैशी, अल्ताफ कचछावा, इम्तियाज अली, हारुन, सजजाद खान, आरिफ खोकर आदि समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सोसाइटी अध्यक्ष मो. मोहसिन ने सभी का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का संचालन संस्थापक सरंक्षक अब्दुल मजीद कुरैशी ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin