[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघानिया विश्वविद्यालय में हिन्दी दिवस पखवाड़ा का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़देशबुहानाराजस्थान

सिंघानिया विश्वविद्यालय में हिन्दी दिवस पखवाड़ा का आयोजन

सिंघानिया विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने हिन्दी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और नारा लेखन में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

पचेरी कलां : जिले के पचेरी खुर्द स्थित सिंघानिया विश्वविद्यालय में 11सितम्बर से 14 सितंबर तक हिन्दी पखवाड़ा दिवस मनाया गया।हिन्दी दिवस पर समारोह पूर्वक कार्यक्रम का आयोजन सिंघानिया विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ पवन त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. रामनिवास थे। विशिष्ट अतिथि डॉ. कांता निवास थीं।समारोह में हिंदी दिवस पर मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ रामनिवास मानव ने कहा कि आज हम हिंदी दिवस मना रहे हैं, जो हमारी मातृभाषा हिंदी के सम्मान और महत्व को दर्शाता है।हिंदी हमारी पहचान है, हमारी संस्कृति है, हमारी जड़ें हैं। यह हमें अपने अतीत से जोड़ती है, हमारे वर्तमान को आकार देती है, और हमारे भविष्य को रोशन करती है।

हिंदी का महत्व केवल भाषा के रूप में नहीं है, बल्कि यह हमारी एकता का प्रतीक है, हमारी साझा विरासत है। यह हमें देश के कोने-कोने से जोड़ती है, हमें एक सूत्र में पिरोती है।आज के दिन, हमें हिंदी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना चाहिए, हमें इसके प्रति अपने प्यार और सम्मान को बढ़ाना चाहिए। हमें हिंदी को अपने दैनिक जीवन में उपयोग करना चाहिए, इसके माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त करना चाहिए। सम्मानित अतिथि डॉ राजपाल यादव ने अपनी हिंदी कविताओं के माध्यम से अपने हिंदी प्रेम और देश प्रेम को व्यक्त किया | डॉ सुमेर ने हिंदी भाषा और उसकी बोलिया के महत्व से अवगत कराया| डॉ धर्मपाल ने अपने सम्बोधन में हिंदी भाषा को राज कार्य की भाषा बनाने पर बोल दिया।

डॉ प्रभात और डॉ प्रीति ने भी मंच पर अपने हिंदी कविताओं का व्याख्यान किया| विश्वविद्यालय के कुलसचिव मोहम्मद इमरान हाशमी ने हिंदी भाषा को हिंदुस्तान की सभी भाषाओं का संगम बताया| विशिष्ट अतिथि डॉ कांता मानव ने भी संबोधन दिया।

सिंघानिया विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने हिन्दी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और नारा लेखन में बढ़ चढ़कर भाग लिया।प्रतियोगिता में प्रथम दूसरे ओर तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय द्वारा अतिथियों ने सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर शर्मिला यादव ने किया। इस मौके पर डॉ आलोक, डॉ रुक्मणी, डॉ मोनिका, डॉ सरिता, मीनू, राखी, ज्योति, कपिल, सुहानी, विजेंद्र, डॉ रवि सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राये मौजूद थे।

Related Articles