[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्काउट गाइड शिविर का हुआ समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

स्काउट गाइड शिविर का हुआ समापन

स्काउट गाइड शिविर का हुआ समापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नवलगढ़ के तत्वाधान में आयोजित तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का आज शनिवार को मध्यांतर पश्चात समापन हुआ । समापन समारोह में मुख्य अतिथि नवलगढ़ प्रधान मुरली मनोहर चौबदार व विशिष्ट अतिथि उप प्रधान पंकज शाह ने ध्वजारोहण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया । सर्व धर्म प्रार्थना सभा रेल्वे के वाणिज्य अधीक्षक औमप्रकाश आर्य के सानिध्य में की गई ।

शिविर में भाग लेने वाली स्कूल है एमजीजीएस परसराम पुरा ,एमजीजीएस झाझड, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोंथली, उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रेरणा नवलगढ़, एमजीजीएस गौशाला नवलगढ़, पानबाई रामनाथ पोद्दार नवलगढ़, जीपीएस पोद्दार नवलगढ़, मोर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नवलगढ़, बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडासी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोंक छिलरी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परसराम पुरा, गौतम बालिका नवलगढ़ सहित 15 विद्यालयों ने अपने स्काउट गाइड को इस शिविर में भेजकर स्काउटस व गाइडस की योग्ता वृदि की । शिविर में स्काउट गाइड की कुल संख्या 120 रही ।

शिविर में स्काउटस व गाइड को नियम प्रतिज्ञा, फंडामेंटल, स्काउट का इतिहास, लार्ड बैडेन पावेल की जीवनी स्काउट का इतिहास, बांया हाथ मिलाना, सैल्यूट, आदर्श वाक्य, प्रथम सोपान द्वितीय सोपान पाठ्यक्रम का रिवीजन, तृतीय सोपान के पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण करवाया गया। प्रशिक्षण में संचालन के रूप में मुख्य संचालक प्रहलाद राय जांगिड़, लीडर ट्रेनर रामावतार सबलानिया, मूलचंद मुंड, सुल्तान सिंह सैनी, दशरथ लाल सैनी, अर्जुन सिंह सांखनीया, दिलीप कुमार माछलपुरिया, बीना चंदेल, सुमन डारा, सुनीता आर्य, निर्मला रेप्सवाल, रूक्मानंद खत्री, शिव प्रसाद वर्मा ने प्रशिक्षण प्रदान किया ।

शिविर के दौरान शिविर का निरीक्षण जिला अध्यक्ष गंगाधर सिंह सुंडा, प्रभारी कमिश्नर अशोक कुमार शर्मा, महेंद्र कुमार सैनी, सीईओ गाइड सुभिता महला, प्रधान मुरली मनोहर चौबदार, रेलवे के स्काउटरओमप्रकाश आर्य, उप प्रधान पंकज शाह, ओम प्रकाश सेन ने शिविर का निरीक्षण किया । शिविर में प्रेरणा स्कूल के निदेशक मनोज कुमार यादव द्वारा शिविर के लिए भवन पंखा बैठक व्यवस्था व जलपान निःशुल्क की गई । ध्वज अवतरण व राष्ट्र गान के साथ शिविर विसर्जन हुआ ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77