[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में मनाया जाएगा दस दिवसीय गणेश महोत्सव:कल होगी स्थापना, सात सितंबर को किया जाएगा गणपति का दुग्धाभिषेक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में मनाया जाएगा दस दिवसीय गणेश महोत्सव:कल होगी स्थापना, सात सितंबर को किया जाएगा गणपति का दुग्धाभिषेक

सुजानगढ़ में मनाया जाएगा दस दिवसीय गणेश महोत्सव:कल होगी स्थापना, सात सितंबर को किया जाएगा गणपति का दुग्धाभिषेक

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के श्री सिद्धि गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर 10 दिवसीय कार्यक्रम होंगे। जिनको लेकर जोरदार तैयारियां चल रही हैं। श्री सिद्धि गणेश सेवा समिति के अरविन्द सोनी ने बताया कि गणेश चतुर्थी महोत्सव में 5 सितंबर की सुबह 8.30 बजे एनके लोहिया स्टेडियम में भगवान गणेश की विशाल मूर्ति की स्थापना की जाएगी।

वहीं 10.30 बजे महाआरती होगी। 6 सितम्बर की रात 9 बजे अनिल तिलकधारी एंड पार्टी द्वारा सजीव झांकियो के माध्यम से नृत्य नाटिका होगी।

7 सितम्बर गणेश चतुर्थी को सुबह भगवान गणेश का दुग्धाभिषेक होगा। दोपहर 12 बजे गणपति जन्मोत्सव, महाआरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। महोत्सव में 8 से 13 सितम्बर तक रोजाना रात 8.30 से 11.30 तक राजनारायण तिवाड़ी एंड पार्टी द्वारा रामलीला का आयोजन चलेगा। इसी तरह 8 से 10 सितम्बर तक रोजाना दोपहर 1 से 5 बजे तक पद्मनाभ महाराज भक्तमाल कथा का वाचन करेंगे।

वहीं 11 से 14 सितम्बर तक रोजाना दोपहर 1 से 5 बजे तक गोविन्द भैया द्वारा नानी बाई को मायरो का वाचन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान रोज सुबह प्रातः पूजन व आरती और शाम को महाआरती होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet