[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनू : जनाक्रोश यात्रा में शहीदों को किया नमन, ग्राम वासियों का किया सम्मान:संदीप डांगी भारतीय जनता पार्टी का अनोखा कार्यकर्ता था- पूनिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

झुंझुनू : जनाक्रोश यात्रा में शहीदों को किया नमन, ग्राम वासियों का किया सम्मान:संदीप डांगी भारतीय जनता पार्टी का अनोखा कार्यकर्ता था- पूनिया

जनाक्रोश यात्रा में शहीदों को किया नमन, ग्राम वासियों का किया सम्मान:संदीप डांगी भारतीय जनता पार्टी का अनोखा कार्यकर्ता था- पूनिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनू : भारतीय जनता पार्टी जन आक्रोश यात्रा के दसवें दिवस रथ यात्रा आजाड़ी कलां से प्रारंभ होकर बास नानक, तोगड़ा, भोमपुरा, सीसिया फतेहपुरा बीबसर देर वाला हनुमानपुरा, वारिसपुरा होते हुए से पुरा की ढाणी पहुंची। रास्ते में आने वाली शहीद प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा पदाधिकारियों द्वारा शहीद प्रभुदयाल, घासीराम गोदारा, भगवानाराम गिल सहित समस्त शहीद प्रतिमाओं को नमन किया गया व समस्त गांव की नुक्कड़ जनसभाओं मैं ग्राम वासियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए यात्रा के विधानसभा प्रभारी मधुसूदन भिंडा, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, जिला महामंत्री सरजीत चौधरी,जिला मीडिया प्रभारी कमल कांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष यात्रा संयोजक सुनील लांबा, राजेंद्र भांभू, राजीव चौधरी , निशित बबलू चौधरी, विनोद झाझडिया, कुलदीप सिंह काली पहाड़ी, यात्रा सह संयोजक इंद्राज सैनी, यात्रा दिवस प्रभारी मोनिका रिया चौधरी, पूर्व सरपंच अर्जुन महला, श्रीमती अरुणा सिहाग ने कहा कि राजस्थान में गुंडागर्दी की सरकार चल रही है, हत्या, बलात्कार, लूट, चोरियों यहां पर आम बात हो गई है। ऐसी कानून विहीन सरकार को उखाड़ फेंकना राजस्थान की आवाम का मून कर्तव्य है।

बीबासर में जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया ने नम आंखों से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व युवा कार्यकर्ता संदीप डांगी को याद करते हुए कहा कि संदीप एक अनोखा कार्यकर्ता था जिसकी कमी पार्टी में हमेशा खलेगी। बीबासर गांव में जब भी विकास का कार्य होता है तो उसकी आत्मा को शांति मिलती है, ऐसी महान विभूति को भारतीय जनता पार्टी श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन करती है। वारिसपुरा व सीतसर ग्राम में रात्रि चौपाल रखी गई जिसमें बड़ी संख्या में ग्राम वासियों ने भाग लिया। रात्रि चौपाल में विधानसभा रथ यात्रा प्रभारी मधुसूदन भिंडा ने संबोधित कर कांग्रेस की गलत नीतियों के बारे में विस्तार से बताया।

रथ यात्रा में युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह शेखावत, पार्षद बुधराम सैनी,प्रमोद बुडानिया, नगर महामंत्री दिलीप सैनी, उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, अभिलेख धनकड़, रण सिंह लोदीपुरा,बीबासर सरपंच हरपाल डांगी, देर वाला सरपंच राकेश मोठसरा, सरपंच प्यारेलाल बेनीवाल, पंचायत समिति मिश्रा पंचायत समिति सदस्य मुकेश भीचर, दिनेश भीचर, मोहन मोहन, मनोज , ओम सिंह शेखावत, विक्रम सिंह शेखावत फतेहसरा, उमेद सिंह, हरलाल सिंह श्योराण, विनोद चौहान,ओम सिंह शेखावत शीशिया, बबलू डांगी बीबासर, राकेश जाखड़, सुरेंद्र, राजेंद्र मोटसरा, सुभाष मोटसरा ,रोहिताश,करणीराम मोटसरा, बीरबल रोजाडिया, जगमाल मोठसरा हनुमानपुरा, भास्कर मोठसरा, रणवीर पूनिया, कप्तान नाहरसिंह बेनीवाल, ओमप्रकाश कुलहरी, अज़ीज़ खाँ, अनवर अली सहित बड़ी संख्या में भाजपा व ग्राम वासियों ने स्थित होकर रथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77