[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोधपुर में फिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म:फॉर्म भर लौटती 17 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप, दो आरोपी हिरासत में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर में फिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म:फॉर्म भर लौटती 17 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप, दो आरोपी हिरासत में

18 दिनों में चौथा रेप -12 अगस्त: बासनी में 35 वर्षीय नेपाली ने 11 की बच्ची से रेप किया। - 18 अगस्त: चौहाबो के हरीश (45) ने ढाई वर्षीय बच्ची से रेप किया। - 25 अगस्त: 15 वर्षीय बच्ची से एमजीएच में ठेका कर्मियों ने किया रेप। -30 अगस्त: 17 वर्षीय किशोरी को बाइक पर ले गए युवक, गैंगरेप किया।

जोधपुर : अपणायत के शहर जोधपुर में बेटियों से हैवानियत थम ही नहीं रही है। शहर में शुक्रवार को एक और दुष्कर्म हुआ। 12 अगस्त से अब तक 18 दिनों में 4 दुष्कर्म हो चुके हैं। कमिश्नरेट के जिला पूर्व के एक थाने में दरिंदे ने 17 साल की किशोरी को शिकार बनाया। किशोरी फॉर्म भरकर वापस लौट रही थी। दो युवक बहला-फुसलाकर ले गए। एक कमरे में युवक ने रेप किया। जबकि अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट की। किशोरी ने घर जाकर अपने परिजनों को घटना बताई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता के परिजन ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि​ किशोरी शुक्रवार को फॉर्म भरने गई थी। लौटते वक्त रास्ते में उसे दो युवक मिले। वे किशोरी को बाइक पर बिठाकर सूनसान जगह पर ले गए। वहां पर तीन युवक पहले से मौजूद थे। इनमें से एक युवक ने किशोरी से रेप किया। दूसरे ने उसका सहयोग किया। बाकी अन्य साथी भी वहीं पर मौजूद थे। उन्होंने पीड़िता के विरोध पर उसके साथ मारपीट की।

किशोरी ने पुलिस चौकी जाकर बताई घटना

घटना के बाद वह स्थानीय चौकी में गई। जहां पर उसे थाने लेकर गए। जहां पर उसने अपने साथ हुई आपबीती पुलिस को बताई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करवाकर उसका मेडिकल करवाया। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म मानते हुए मामला दर्ज किया। अब पुलिस पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाएगी।

राजस्थान में बीजेपी के नेता पश्चिम बंगाल का रोना रो रहे और इधर एक ही जिले में 18 दिनों में चौथा रेप, उसने चुपी साधी हुई है : 

  • 12 अगस्त: बासनी में 35 वर्षीय नेपाली ने 11 की बच्ची से रेप किया।
  • 18 अगस्त: चौहाबो के हरीश (45) ने ढाई वर्षीय बच्ची से रेप किया।
  • 25 अगस्त: 15 वर्षीय बच्ची से एमजीएच में ठेका कर्मियों ने किया रेप।
  • 30 अगस्त: 17 वर्षीय किशोरी को बाइक पर ले गए युवक, गैंगरेप किया।

पूर्व सीएम गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने X पर पोस्ट लिखा- प्रदेश में रोज औसतन 19 बालिकाओं एवं महिलाओं का बलात्कार हो रहा है। पुलिस को महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin