[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिंदुस्तान स्काउट गाइड का वार्षिक अधिवेशन कल, जानू होंगे जिलाध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हिंदुस्तान स्काउट गाइड का वार्षिक अधिवेशन कल, जानू होंगे जिलाध्यक्ष

हिंदुस्तान स्काउट गाइड का वार्षिक अधिवेशन कल, जानू होंगे जिलाध्यक्ष

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : हिंदुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स राजस्थान राज्य मुख्यालय उदयपुर से प्राप्त निर्देशानुसार हिंदुस्तान स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू के सदस्यों कि बैठक में कृष्ण कुमार जानू को जिला परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

जानू कल होने वाले जिला परिषद के वार्षिक अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। जानू के मनोनयन पर जिला स्काउट अधिकारी प्रदीप इशरवाल,जिला प्रशिक्षण आयुक्त दिनेश मील,जिला सचिव रामनिवास झाझड़िया, सहायक सचिव सुदीप कुमार, अरुण कस्वां, सतवीर पूनिया, आशीष, खुशबू, सिमरन सहित अन्य सदस्यों नें बधाई एवं शुभकामनायें दी।

जानू छात्र जीवन से ही सामाजिक क्षेत्र के कार्यों से जुड़े हुये है पूर्व में एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री, प्रदेश सहमन्त्री, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, भाजपा उपाध्यक्ष सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न संगठनों में काम कर चुके है वर्तमान में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता है।

हिंदुस्तान स्काउट गाइड का जिला परिषद अधिवेशन कल सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला रेगरपुरा, प्रभात सिनेमा के पास रोड़ न. 1 में जिला कलेक्टर एवं हिंदुस्तान स्काउट गाइड कि मुख्य जिला सरंक्षक चिन्मयी गोपाल कि अध्यक्षता में आयोजित होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin