[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी : विरासत दिवस की तैयारियों को लेकर जायजा:पन्ना सागर तालाब पर होगी सजावट, प्रभात फेरी के साथ कल होगा कार्यक्रम का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

खेतड़ी : विरासत दिवस की तैयारियों को लेकर जायजा:पन्ना सागर तालाब पर होगी सजावट, प्रभात फेरी के साथ कल होगा कार्यक्रम का शुभारंभ

विरासत दिवस की तैयारियों को लेकर जायजा:पन्ना सागर तालाब पर होगी सजावट, प्रभात फेरी के साथ कल होगा कार्यक्रम का शुभारंभ

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में विरासत दिवस की तैयारियों को लेकर पन्ना सागर तालाब को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। पन्ना सागर तालाब पर की जा रही तैयारियों को लेकर रविवार को रामकृष्ण मिशन के सचिव व अन्य कार्यकर्ताओं ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वामी विवेकानंद व राजा अजीत सिंह की यादों को ताजा करने के लिए हर वर्ष की भांति 12 दिसंबर को विरासत दिवस मनाया जाएगा।

विरासत दिवस की तैयारियों को लेकर रामकृष्ण मिशन व नगर पालिका जुटी हुई है। रामकृष्ण मिशन के स्वामी मुरारीसानंद ने पन्ना सागर तालाब का जायजा लिया। रमाकांत वर्मा ने बताया पन्ना सागर तालाब पर विरासत दिवस के कार्यक्रम के लिए पन्ना सागर तालाब का अवलोकन किया गया व सांस्कृतिक स्थल की व्यवस्थाओं की रूपरेखा बनाई गई। पन्ना सागर तालाब पर सोमवार को 7 बजे से 9 बजे तक वृंदावन से आए कलाकार श्री निकुंज बिहारी रासलीला ट्रस्ट वृंदावन के कलाकार रासलीला, माखन चोरी, मयूर नृत्य, फूलों की होली और रंगारंग झांकी प्रस्तुत की जाएगी।

स्वामी आत्मानिष्ठानंद महाराज ने बताया की विरासत दिवस समारोह रामकृष्ण मिशन के सानिध्य एवं नगरपालिका खेतड़ी के संयुक्त तत्वाधान में मनाया जाएगा। यह उत्सव पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। यह आयोजन केवल समारोह ही नहीं बल्कि खेतड़ी की पहचान बनेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक और मुख्यमंत्री सलाहकार डॉ. जितेंद्र सिंह रहेंगे। पन्ना सागर तालाब पर दीपकों के साथ महा आरती का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें आसपास के ग्रामीण मौके पर रहकर स्वामी विवेकानंद व राजा अजीत सिंह की यादों को चिरस्थाई बनाया जाएगा।

स्वामी विवेकानंद जब शिकागो से आए थे तब पन्ना सागर तालाब पर दीपक जलाकर रोशनी की गई थी, उसी समय की यादों को दोबारा से ताजा किया जाएगा। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष गीता सैनी, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व पार्षद लीलाधर सैनी, स्लोगन मैन रमाकांत वर्मा, वेणीशंकर, महावीर प्रसाद सैनी, राहुल सैनी, एसआई सुनील सैनी, चंद्रमोहन, तरूण सहित समिति के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77