पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को चोरी के मामले में पकड़ा:रेकी के लिए साथी को नौकरी पर लगाता था; सीसीटीवी से बदमाशों तक पहुंची पुलिस
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को चोरी के मामले में पकड़ा:रेकी के लिए साथी को नौकरी पर लगाता था; सीसीटीवी से बदमाशों तक पहुंची पुलिस
जोधपुर : पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डंपर चोरी के मामले में मंगलवार को पकड़ा गया। युवक गैंग बनाकर डंपर चुराता था। इसके लिए साथियों को पहले वहां नौकरी पर लगा देता था। पुलिस ने CCTV के आधार पर दो बदमाशों को बाड़मेर से डंपर समेत गिरफ्तार किया। मामला जोधपुर के सूरसागर थाना इलाके का है।
थानाधिकारी मांगीलाल विश्नोई ने बताया- क्षेत्र में डंपर चोरी के मामले में बाड़मेर जालिपा निवासी जगदीश पूनिया (28) और जैसलमेर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू (24) को गिरफ्तार किया है। जगदीश पूनिया 2018 में बाड़मेर पीजी कॉलेज का छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुका है।
थानाधिकारी ने बताया कि 21 अगस्त को हेमंत सांखला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी माइंस बालसमंद क्षेत्र में है। राखी के दिन छुट्टी के चलते उन्होंने अपना डंपर वहीं माइंस पर खड़ा कर दिया था। 19 अगस्त की रात कोई उस डंपर को चोरी कर ले गया।

CCTV कैमरों से हुई पहचान
पुलिस को डंपर चाेरी का पहला सुराग माइंस पर लगे सीसीटीवी कैमरों से मिल गया था। इसके बाद पुलिस ने चौपड़ से बाड़मेर के बीच आने वाले बम्बोर, 38 मील, आगोलाई, सोईन्तरा, शेरगढ़, छाबा, फलसुण्ड, उण्डू, भीयाड, शिव, गुगा और चौहटन में लगे करीब 600 सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।
2018 में छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुका
थानाधिकारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी और उनका गिरोह चोरी से पहले अपने एक आदमी को रेकी के लिए उस जगह पर काम करने भेज देते थे। मौका पाकर वह गाड़ी चोरी कर लेता था। ग्रामीण रास्तों से वाहन को अपने ठिकाने बाड़मेर पहुंचा देते थे। चोरी की गाड़ियों को ये कहां बेचते थे, इसका पता किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035762
