[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं द्वारा ऑनलाइन जिलास्तरीय सामान्य प्रतियोगिता आयोजित हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं द्वारा ऑनलाइन जिलास्तरीय सामान्य प्रतियोगिता आयोजित हुई

माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं द्वारा ऑनलाइन जिलास्तरीय सामान्य प्रतियोगिता आयोजित हुई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : कोरोनाकाल के बाद देश में आनलाइन प्रतियोगिताएं बहुत तेजी से उभार खा रही है इसी कड़ी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं के तत्वावधान में फुले दम्पति की जीवनी तथा उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों और उसके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने बताया कि समाज के बच्चों में महापुरुषों के प्रति श्रद्धाभाव विकसित करने तथा प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करने में ऐसी प्रतियोगिताओं की अहम भूमिका होती है। प्रतियोगिता में जिले भर से 93 बच्चों ने ऑनलाइन आवेदन किया लेकिन परीक्षा में 52 बच्चों ने ही भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. हितेश सैनी ने ऑनलाइन परीक्षा परिणाम घोषित किया। उन्होंने बताया कि समान अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर मानवित सैनी सूर्य विहार झुंझुनूं, अभिनव सैनी पकौड़ी ढाणी, मनीष सैनी नरहड़, धनंजय सैनी सैनीपुरा डूंडलोद, भाविका सैनी कायस्थपुरा संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। योगेश कुमार सैनी अशोकनगर, वासु सैनी चन्द्रलेखा हाऊस, रानी सैनी बगड़, दिग्निता सैनी खुडाना ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार दीपशिखा सैनी उदयपुरवाटी व हितेन सैनी खेतड़ी नगर संयुक्त रूप से तृतीय घोषित किए गए। प्रतियोगिता के सफल संपादन में मीडिया प्रभारी नरेश सैनी, भामाशाह बाघसिंह तोमर, कमलेश सैनी, ओमप्रकाश राजोरिया, व्याख्याता घनश्याम सैनी बड़ागांव का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77