झुंझुनूं में मंत्रालयिक कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया:पदोन्नति प्रस्ताव विभाग को नहीं भेजने पर जताई नाराजगी, आमजन के काम अटके
झुंझुनूं में मंत्रालयिक कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया:पदोन्नति प्रस्ताव विभाग को नहीं भेजने पर जताई नाराजगी, आमजन के काम अटके
झुंझुनूं : प्रशासनिक अधिकारियों की पदोन्नति के प्रस्ताव आगे नहीं भेजने से झुंझुनूं के मंत्रालयिक कर्मचारियों में आक्रोश है। झुंझुनूं में कर्मचारियों की ओर आज कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया गया। इस बीच कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र फौजी ने बताया- प्रशासनिक अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर 14 अगस्त को जिला कलेक्टर के पास पत्रावली पेश कर दी गई थी। लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी जिला कलेक्टर के द्वारा पत्रावली पर हस्ताक्षर नहीं किए गए।
फाइल को झुंझुनूं में ही अटका रखा है और इधर- उधर भेजा जा रहा है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने बताया कि अगर इसके बाद भी पत्रावली पर हस्ताक्षर नही किए गए तो रणनीति बनाकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2050603

