[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवक को बेहोश कर दुल्हन पर गहने चोरी का आरोप:आरोपियों ने 500 के एफिडेविट पर 2 लाख में कराई थी शादी, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

युवक को बेहोश कर दुल्हन पर गहने चोरी का आरोप:आरोपियों ने 500 के एफिडेविट पर 2 लाख में कराई थी शादी, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

युवक को बेहोश कर दुल्हन पर गहने चोरी का आरोप:आरोपियों ने 500 के एफिडेविट पर 2 लाख में कराई थी शादी, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

लक्ष्मणगढ़ : सीकर के लक्ष्मणगढ़ में लुटेरी दुल्हन द्वारा शादी करने का झांसा देकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर व कैश लेकर भागने का मामला सामने आया है। लुटेरी दुल्हन ने शादी की रस्म पूरी करने का झांसा देकर युवक को नशीला पदार्थ पिला भागने की कोशिश की लेकिन परिजनों ने उसे पकड़ लिया।

एसीजेएम कोर्ट, लक्ष्मणगढ़ में दी शिकायत में बिरजू सिंह (65) निवासी लक्ष्मणगढ़ ने बताया कि आरोपी प्रदीप निवासी भोजासर बड़ा की शिकायतकर्ता के बेटे के साथ फोन पर बात होती है। एक दिन आरोपी प्रदीप ने बिरजू को फोन कर कहा कि वह उसके बेटे की शादी करवा देगा। आरोपी की नजर में एक लड़की है। शादी करने के लिए 2 लाख का खर्चा आएगा और वह कोर्ट में शादी करवा देगा।

आरोपी के कहने पर बिरजू अपने लड़के की शादी करने के लिए तैयार हो गया और उसे हां कर दी। जिसके बाद कई आरोपियों ने मिलकर लड़के की शादी सोनभद्र की रहने वाली लड़की आरती पटेल (21) से करवा दी। आरोपियों ने 500 रुपए का एफिडेविट भी बनवा कर शिकायतकर्ता को दे दिया और दो लाख रुपए ले लिए।

शादी होने के बाद लड़के के परिजन दुल्हन को घर ले गए। उसी रात को लुटेरी दुल्हन ने लड़के के साथ शादी की रस्म पूरी करने का कह कर लड़के को नशीली दवाई पिला दी। जिसके बाद लड़का बेहोश हो गया। लुटेरी दुल्हन मौके का फायदा उठाकर घर से भागने लगी तो परिजनों को पता चल गया। परिजनों ने लड़की को पकड़ कर बैठा लिया। लुटेरी दुल्हन ने बहाना बना लिया कि उसका पेट दर्द कर रहा है। लड़के के परिजन लड़की को दवाई दिलाने के लिए लक्ष्मणगढ़ में एक मेडिकल पर ले गए। इस दौरान लक्ष्मणगढ़ में आरोपी महिला फोन पर बात करते हुए कहीं चली गई। कुछ समय बाद वहां पर पुलिस आ गई और लुटेरी दुल्हन को गाड़ी में अपने साथ पुलिस थाने में ले गई। पुलिस ने लड़के के परिजनों को भी बुलाया और आरोपी लुटेरी दुल्हन को जाने दिया। आरोप है कि लुटेरी दुल्हन शिकायतकर्ता के घर से लाखों के गहने चोरी कर भाग गई। फिलहाल कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles