[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं की सबसे ऊंची चोटी कान्हा पहाड़ पर फहराया तिरंगा:भारत माता के जयघोष के साथ निकाली यात्रा, पार्क में लगाए पौधे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं की सबसे ऊंची चोटी कान्हा पहाड़ पर फहराया तिरंगा:भारत माता के जयघोष के साथ निकाली यात्रा, पार्क में लगाए पौधे

झुंझुनूं की सबसे ऊंची चोटी कान्हा पहाड़ पर फहराया तिरंगा:भारत माता के जयघोष के साथ निकाली यात्रा, पार्क में लगाए पौधे

झुंझुनूं : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर झुंझुनूं की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया गया। तिरंगा यात्रा झूझार सिंह पार्क से शुरू हुई। जहां पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी और नगर परिषद आयुक्त अनिता खीचड़ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले झूझार सिंह पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अतिथियों के हाथों प्रकृति नर्सरी के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया।

झुंझुनूं की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया गया।

भारत माता के जयघोष और देशभक्ति गीतों पर 4 किमी की दूरी तय कर नेहरा पहाड़ की तलहटी स्थित समस तालाब पर पहुंची। इसके बाद नेशनल यूथ आइकन विजय हिन्द जालिमपुरा, कप्तान मोहन लाल और डॉ. मुकेश एस मुंड के नेतृत्व में युवाओं, सैनिक एकेडमी के छात्रों ने विशाल तिरंगे के साथ झुंझुनूं की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़कर तिरंगा फहराया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. हनुमान प्रसाद, डॉ. महेंद्र नेहरा, बजरंग लाल नेहरा, उपवन संरक्षक बीएल नेहरा, महेंद्र चौधरी, बाबूलाल थालोर, दलीप चनाना, इंद्राज, सुमेर झाझडिया, विजय गोपाल मोटसरा, पार्षद प्रमोद जानू, धर्मपाल डारा, बबीता चौधरी, सहदेव कसवां, अमीलाल मुंड सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles