[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एंटी लार्वा गतिविधियों के लिए जिले में लगाए 40 डीबीसी स्वास्थ्य विभाग दे रहा एप की ट्रेनिग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एंटी लार्वा गतिविधियों के लिए जिले में लगाए 40 डीबीसी स्वास्थ्य विभाग दे रहा एप की ट्रेनिग

एंटी लार्वा गतिविधियों के लिए जिले में लगाए 40 डीबीसी स्वास्थ्य विभाग दे रहा एप की ट्रेनिग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : स्वास्थ्य विभाग ने जिले में एंटी लार्वा गतिविधियों के लिए 350 रू दैनिक मानदेय के आधार पर 40 डॉमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर लगाए हैं जो मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विभाग की मदद करेंगे। सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी ने बताया कि झुंझुनूं शहरी क्षेत्र में 20, नवलगढ़, पिलानी, चिड़ावा और सिंघाना शहरी क्षेत्र 5–5 डीबीसी लगाए हैं जो फिल्ड में जाकर ओडीके एप के जरिए अपनी अटेंडेंस देंगे और एंटी लार्वा गतिविधियों का आयोजन कर किए कार्यों की सूचना अपलोड करेगें। माह में 26 दिन कार्य करेंगे, प्रति दिन 30 से 50 घरों का सर्वे कर रिपोट देनी होगी। पॉजिटिव मरीज मिलने पर प्रतिदिन 50 घरों का सर्वे करना होगा। बुधवार को यूपीएचसी गांधी चौक में प्रभारी डा विनेश झाझड़िया, एपिडिमियोलोजिस्ट डॉ कुलदीप फौजदार, एम पी डब्ल्यू भागीरथ, पीएचएम प्रियंका गुर्जर ने एप और कार्य की ट्रेनिग दी गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin