[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

10 लाख की हो गई राहुल गांधी की चप्पल! मोची रामचेत के पास पहुंची


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

10 लाख की हो गई राहुल गांधी की चप्पल! मोची रामचेत के पास पहुंची

सुल्तानपुर के जिस मोची रामचेत की दुकान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे थे अब उसकी किस्मत बदल गई है। यहां राहुल ने जिस चप्पल को सिला था उसके लिए मोची रामचेत को अब लाखों रुपये के ऑफर आ रहे हैं। लेकिन, रामचेत इसे लेकर क्या करने वाले हैं, जानिए इस खास वीडियो स्टोरी में।

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक साधारण मोची, रामचेत, की जिंदगी उस वक्त बदल गई जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उनकी दुकान पर रुके। इस घटना ने न केवल रामचेत की किस्मत बदली बल्कि उनकी दुकान पर भी नई चमक ला दी। 26 जुलाई को, राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान कूरेभार के विधायकनगर चौराहे पर स्थित रामचेत की छोटी सी दुकान पर रुके। उन्होंने रामचेत के साथ मिलकर एक चप्पल सिली और एक जूते पर सोल चिपकाया। इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने मदद का आश्वासन भी दिया।

रामचेत की बदलती किस्मत

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद, रामचेत की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया। अगले दिन, लखनऊ से कांग्रेस नेताओं का एक डेलीगेशन रामचेत के घर पहुंचा और उन्हें जूते सिलने की एक नई सिलाई मशीन और आर्थिक मदद पहुंचाई। रामचेत के अनुसार, पूरे क्षेत्र में किसी और मोची के पास इतनी अच्छी मशीन नहीं है जितनी राहुल गांधी ने उन्हें भेजी।

चप्पल बेचने से मोची चेतराम का इंकार

एक तरफ राहुल गांधी द्वारा सिली गई चप्पल को खरीदने वालों की लंबी लाइन है तो दूसरी तरफ चेतराम ने इस चप्पल को बेचने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी द्वारा सिली गई चप्पल और जूते मेरे लिए अनमोल हैं। अगर कोई इसके हजारों करोड़ों रुपये भी देगा तो भी मैं इसे नहीं बेचूंगा। उन्होंने कहा, वह इन चप्पलों को फ्रेम करके अपनी दुकान में लगवाएंगे, जब तक वह जिंदा हैं इन चप्पलों के अपनी आंखों के सामने ही रखेंगे।

राहुल ने फोन पर जाना हाल

राहुल से मुलाकात के बाद अब कई अधिकारी उनके घर पहुंच रहे हैं और हाल-चाल ले रहे हैं।दूसरे दिन, राहुल गांधी ने खुद रामचेत को फोन किया और उनका हाल-चाल पूछा। राहुल गांधी की इस व्यक्तिगत दिलचस्पी ने रामचेत को बेहद प्रभावित किया। उन्होंने बदले में राहुल गांधी को दो जोड़ी जूते भेंट किए, जिनमें से एक जोड़ी 9 नंबर और दूसरी 10 नंबर की थी।

स्थानीय समाज में सम्मान

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रामचेत की दुकान पर स्थानीय लोग खड़े होकर उनका हाल-चाल पूछने लगे हैं। यह स्पष्ट है कि इस एक मुलाकात ने न केवल रामचेत की आर्थिक स्थिति को सुधारा है बल्कि उन्हें स्थानीय समाज में भी सम्मान दिलाया है। राहुल गांधी की इस नेक पहल ने रामचेत के जीवन में एक नई रोशनी बिखेरी है, और यह उम्मीद जगाई है कि सही समय पर सही मदद किसी की भी किस्मत बदल सकती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77