[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रेलर की टक्कर से टेंपो सवार 3 बहनों की मौत:3 घायलों को हायर सेंटर किया रेफर, पानी भरने के लिए जा रहा था गुजराती परिवार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रेलर की टक्कर से टेंपो सवार 3 बहनों की मौत:3 घायलों को हायर सेंटर किया रेफर, पानी भरने के लिए जा रहा था गुजराती परिवार

ट्रेलर की टक्कर से टेंपो सवार 3 बहनों की मौत:3 घायलों को हायर सेंटर किया रेफर, पानी भरने के लिए जा रहा था गुजराती परिवार

चूरू : जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम 8 बजे संगम चौराहे पर ट्रेलर व टेम्पो की भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो में सवार तीन बच्चियों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। मृतक तीनों बच्चियों परिवार में बहन थी। सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच और मौका मुआयना किया।

रतनगढ़ थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया- रतनगढ़ में फेरी लगाकर सामान बेचने वाला गुजराती परिवार बीकानेर रोड पर टेंट लगाकर रहता है। यह लोग मेगा हाईवे पर टेंपो में सवार होकर पानी भरने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रतनगढ़ के संगम चौराहे पर ट्रेलर ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपों में सवार गुजरात काजल (12), सैणी (8) और काजलबेन (7) की मौत हो गई। वहीं, कंचन (18), जालम (10) और मिताबेन (40) घायल हो गई।

घायलों को युवा कांग्रेस नेता रामवीर सिंह राईका ने निजी साधनों से गवर्नमेंट जालान अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर रतनगढ़ थानाधिकारी दिलीप सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने तीनों मृतकों के शवों को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। उन्होंने बताया कि तीनों मृतक बच्चियां परिवार में बहने हैं। रविवार सुबह रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने टेंपो को टक्कर मारने वाले ट्रेलर को जब्त कर लिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin